लाइव न्यूज़ :

अररियाः कब्रिस्तान से गायब हो रहे हैं शव, ग्रामीणों में आक्रोश, आखिर क्या है पूरा माजरा

By एस पी सिन्हा | Updated: April 13, 2022 20:48 IST

रानीगंज थाना के एएसआई हरेंद्र कुमार अचल घटनास्थल पर पहुंच कर खोदे हुए कब्र का जायजा लिया और ग्रामीणों से मामले की पूरी जानकारी लिया. 

Open in App
ठळक मुद्देदो मृतकों का शव निकाले जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.कथित तांत्रिक द्वारा शव को निकाला गया है.महादलित टोला में भय एवं दहशत का माहौल बना हुआ है.

पटनाः बिहार में अररिया जिले से एक हैरत करने वाली खबर सामने आई है, जहां रानीगंज थाना क्षेत्र के विस्टोरिया पंचायत में एक कब्रिस्तान से दो मृतकों का शव निकाले जाने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि एक कथित तांत्रिक द्वारा शव को निकाला गया है.

इससे महादलित टोला में भय एवं दहशत का माहौल बना हुआ है. इसमें दो से ढाई माह पूर्व दफनाए गए तीन शव को कब्रिस्तान से निकाल कर गायब कर दिया गया है. इस मामले को लेकर विस्टोरिया पंचायत के ग्रामीणों में आक्रोश है. बताया जाता है कि दो माह पूर्व परमेश्वरी ऋषिदेव की मृत्यु हो गई थी. जिसे स्वजनों व ग्रामीणों के सहयोग से फरयानी नदी के पुल के समीप कब्रिस्तान में ले जाकर दफना दिया गया था.

इसी तरह ढाई माह पूर्व विद्यानंद ऋषिदेव व भज्जू ऋषिदेव की मृत्य के उपरांत कब्रिस्तान में लाकर दफनाया गया था. लेकिन ग्रामीणों ने देखा कि गांव के ही विलक्षण ऋषिदेव तीनों शव को कब्र से निकाल कर कंकाल को कहीं गायब कर दिया और विलक्षण ऋषिदेव फरार हो गया है.

ग्रामीणों ने कहा कि विलक्षण ऋषिदेव तंत्र मंत्र विद्या जानता है और तंत्र मंत्र की सिद्धि के लिए ही मनुष्य के खोपड़ी व अन्य हड्डियां ले जाते हैं. हमलोग विलक्षण ऋषिदेव के तंत्र मंत्र के कारण तंग होकर उसे गांव से भी निकाल दिया है. आजकल वह दूसरे गांव में रहने लगा है. इस मामले की जानकारी रानीगंज थाना को दी गई.

सूचना मिलते ही रानीगंज थाना के एएसआई हरेंद्र कुमार अचल घटनास्थल पर पहुंच कर खोदे हुए कब्र का जायजा लिया और ग्रामीणों से मामले की पूरी जानकारी लिया. संबंध में रानीगंज के थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मामले की सूचना पर अधिकारियों को घटनास्थल पर जांच के लिए भेजा गया था. एक कथित तांत्रिक द्वारा शव निकालने की बात सामने आई है. मामले की जांच पडताल की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा