लाइव न्यूज़ :

आरा में छेड़खानी का विरोध, दो बहनों को मारी गोली, बाइक पर हथियार लहराते भागे अपराधी 

By एस पी सिन्हा | Updated: March 4, 2021 21:03 IST

बिहार में भोजपुर जिले के आरा नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत वलीगंज, धरहरा चौकी के समीप अपराधियों ने दो बहनों को गोली मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देप्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को पटना रेफर कर दिया गया है। दोनों बहनों के साथ अपराधियों छेड़खानी की थी, इन दोनों के द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दी।लड़कियों को गोली मारने के बाद बाइक पर सवार अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। 

पटनाः बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए वारदात को अंजाम दिया है।

भोजपुर जिले के आरा शहर में छेड़खानी का विरोध करना दो युवतियों को महंगा पड़ा। आरा नगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत वलीगंज, धरहरा चौकी के समीप बुधवार की देर रात रिसेप्शन से लौट रही दो मौसेरी बहनों को अपराधियों ने गोली मार दी। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गई। 

पटना रेफर कर दिया गयाः घटना के बाद इन्हें सदर अस्पताल, आरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को पटना रेफर कर दिया गया है। दोनों बहनें वाराणसी की बताई जा रहीं हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों में उत्तर प्रदेश के वाराणसी थाना क्षेत्र के लोहता गांव निवासी मुबारक अली की 17 वर्षीया पुत्री शमा परवीन और उसकी मौसेरी बहन बक्सर जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र के नया भोजपुर निवासी सना उल्लाह की 16 वर्षीया पुत्री अलीशा नाज शामिल हैं।

अपराधियों ने गोली मार दीः अलीशा नाज को दाहिने हाथ में कंधे के पास गोली लगी है, जो आर-पार हो गई है। मौसेरी बहन शमा परवीन को बाएं हाथ में केहुनी के ऊपर लगी है, जो फंसी हुई है। बताया जाता है कि इन दोनों बहनों के साथ अपराधियों छेड़खानी की थी, इन दोनों के द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मार दी।

घटना रात डेढ़ बजे के आसपास कीः लड़कियों को गोली मारने के बाद बाइक पर सवार अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना रात डेढ़ बजे के आसपास की है। घायल किशोरियों के मामा चांद ने बताया कि दोनों आरा टाउन थाना क्षेत्र के रौजा मोहल्ला अपने नानी घर आई थीं, वहां से बुधवार की शाम वलीगंज स्थित अपने रिश्तेदार एहसान खान के बेटे सोनू के रिसेप्शन में शामिल होने गई थीं।

दोनों बहनें जख्मी हो गईः मध्य रात्रि दोनों बहनें मामा चांद के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। इसी बीच वलीगंज धरहरा चौक के समीप नशे में धुत तीन की संख्या में हथियारबंद बदमाश आ धमके। उन्होंने पहले बाइक रोकने को कहा, लेकिन जब चांद ने बाइक नहीं रोकी तो उन्होंने फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली लगने से दोनों बहनें जख्मी हो गई।

आरा सदर अस्पताल लाया गयाः इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां प्रारंभिक इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अब तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है।

दर्जनों राउंड गोलीबारी भी कीः यहां बता दें कि बुधवार को ही फतुहा थाना क्षेत्र के जग्गु बिगहा में बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर मां को अपनी जान गंवानी पड़ी। गांव के ही मनचलों ने महिला के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी, इतना ही नहीं दहशत फैलाने के उद्देश्य से दर्जनों राउंड गोलीबारी भी की।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनावाराणसीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली