लाइव न्यूज़ :

बिहारः प्रखंड प्रमुख की हत्या से आक्रोशित भीड़ ने किया हंगामा, थाने में लगा दी आग

By एस पी सिन्हा | Updated: August 13, 2018 20:18 IST

पुलिस ने हवाई फायरिंग की जिसमें पुलिस की गोली से छह लोग घायल हो गए।

Open in App

पटना, 13 अगस्त:बिहार के वैशाली जिले में जंदाहा के प्रखंड प्रमुख मनीष सहनी की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और लोगों ने थाने में भी आग लगा दी। उसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग की जिसमें पुलिस की गोली से छह लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना से गुस्साए लोगों ने सडक पर उतरकर जमकर पत्थरबाजी की और एक मोटरसाइकिल में बीच सडक पर आग लगा दी।

इस दौरान पुलिस द्वारा की गई हवाई फायरिंग में छह लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल पर जिला मुख्यालय से बडी संख्या में पुलिस बल भेजा गया है। इलाके में स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। बताया जाता है कि जंदाहा प्रखंड प्रमुख मनीष सहनी को अपराधियों ने प्रखंड परिसर में स्थित चेंबर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। बाइक सवार दो अपराधियों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में ही प्रखंड प्रमुख मनीष सहनी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोली से बुरी तरह घायल प्रमुख को आनन-फानन में हाजीपुर के निजी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अपराधी दो की संख्या में थे। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

टॅग्स :बिहारभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह