बिहारः प्रखंड प्रमुख की हत्या से आक्रोशित भीड़ ने किया हंगामा, थाने में लगा दी आग

By एस पी सिन्हा | Updated: August 13, 2018 20:18 IST2018-08-13T20:18:47+5:302018-08-13T20:18:47+5:30

पुलिस ने हवाई फायरिंग की जिसमें पुलिस की गोली से छह लोग घायल हो गए।

Bihar: Angry people broke out fire on police station in Vaishali | बिहारः प्रखंड प्रमुख की हत्या से आक्रोशित भीड़ ने किया हंगामा, थाने में लगा दी आग

बिहारः प्रखंड प्रमुख की हत्या से आक्रोशित भीड़ ने किया हंगामा, थाने में लगा दी आग

पटना, 13 अगस्त:बिहार के वैशाली जिले में जंदाहा के प्रखंड प्रमुख मनीष सहनी की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया और लोगों ने थाने में भी आग लगा दी। उसके बाद पुलिस ने हवाई फायरिंग की जिसमें पुलिस की गोली से छह लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना से गुस्साए लोगों ने सडक पर उतरकर जमकर पत्थरबाजी की और एक मोटरसाइकिल में बीच सडक पर आग लगा दी।

इस दौरान पुलिस द्वारा की गई हवाई फायरिंग में छह लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटनास्थल पर जिला मुख्यालय से बडी संख्या में पुलिस बल भेजा गया है। इलाके में स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। बताया जाता है कि जंदाहा प्रखंड प्रमुख मनीष सहनी को अपराधियों ने प्रखंड परिसर में स्थित चेंबर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी।
 
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। बाइक सवार दो अपराधियों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में ही प्रखंड प्रमुख मनीष सहनी को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोली से बुरी तरह घायल प्रमुख को आनन-फानन में हाजीपुर के निजी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। अपराधी दो की संख्या में थे। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है।

Web Title: Bihar: Angry people broke out fire on police station in Vaishali

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे