लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े अपाधियों ने बस कंपनी के इंचार्ज को गोलियों से भूना, वीडियो हुआ वायरल

By धीरज पाल | Updated: February 2, 2019 14:30 IST

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस की टीम और अपराधियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में सीतामढ़ी के परसौनी का अपराधी रोहित कुमार ढेर हो गया।

Open in App

बिहार के मुजफ्फरपुर में बैरिया बस स्टैंड पर बस कंपनी के इंचार्ज कुंदन सिंह की अपराधियों ने गोलियों से भून डाला।  इस घटना को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों और  पुलिस बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में अपराधी रोहित कुमार ढेर हो गया।  नीतीश सरकार के इस 'जंगलराज' का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  इस वीडियो में अपराधी बेखौफ होकर बस में अंधाधुन गोलियां बरसा रहा है। 

 

जानिए क्या है पूरा मामला

यह घटना शुक्रवार (1 फरवरी) बिहार के मुजफ्फरपुर में बैरिया बस स्टैंड की है। बताया जा रहा है कि पुराने किसी झगड़े को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। तीन अपराधियों ने बेखौफ होकर बस स्टैंड पर अंधाधुन गोलियों की बारिश करने लगे। इसके बाद बदमाशों ने बसों के अंदर गोलियां चलाई। इस वारदात में एक बस कंपनी के इंचार्ज कुंदन सिंह को गोलियों से भून डाला।

घटना स्थल पर पहुंची पुलिस की टीम और अपराधियों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में सीतामढ़ी के परसौनी का अपराधी रोहित कुमार ढेर हो गया। दोनों तरफ से 50 से अधिक राउंड फायरिंग हुई।  हालांकि दोनों अपराधी बाइक लेकर फरार हो गए। घटनास्थल से पुलिस ने पिस्टल व एके-47 का एक दर्जन खोखा व कारतूस बरामद किया है।

टॅग्स :बिहारक्राइमवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज