लाइव न्यूज़ :

बोधगया सीरियल ब्लास्ट मामले में एनआईए कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी पांच आरोपी दोषी करार

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 25, 2018 12:42 IST

बोधगया सीरियल बम ब्लास्ट केस में एनआईए कोर्ट ने 31 मई को अगली सुनवाई की तारीख निर्धारित की है। इसी दिन दोषियों की सजा का ऐलान होगा।

Open in App

पटना, 25 मईः साल 2013 में हुए बोधगया बम धमाकों में एनआई कोर्ट ने बड़ा फैसला दिया है। विशेष जज मनोज कुमार ने दोनों पक्षों की सुनने के बाद सभी पांच आरोपियों को दोषी करार दिया है। 31 मई को सजा का ऐलान किया जाएगा। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सभी आरोपी एनआईए कोर्ट में मौजूद थे। इस दौरान भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया के महाबोधि मंदिर में विशेष पूजा की गई।

बोधगया सीरियल ब्लास्टः बड़ी बातें

- राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने 11 मई को इस मामले की सुनवाई पूरी कर ली थी।

- इस मामले में 90 लोगों की गवाही दर्ज की गई। जिसके बाद आरोपी उमेर सिद्दिकी, अजहर उद्दीन कुरैशी, हैदर अली, मुजीबुल्लाह अंसारी और इम्तियाज को दोषी पाया गया। पटना के गांधी मैदान सीरियल ब्लास्ट में भी ये अभियुक्त हैं।

- बोधगया सीरियल ब्लास्ट में 6 आरोपी बनाए गए थे। इनमें से एक आरोपी नाबालिग था जिसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड भेज दिया गया। वहां से उसे बोधगया व गांधी मैदान सीरियल बम ब्लास्ट मामले में 3-3 वर्ष की सजा हो चुकी है। 

- उमेर और अजहर छत्तीसगढ़ के रायपुर के निवासी हैं, जबकि अन्य तीन झारखंड के रहने वाले हैं।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :बिहारएनआईए
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं