लाइव न्यूज़ :

बिहार: 7 साल की बच्ची से रेप कर उसे बीच सड़क पर फेंका, आरोपी फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: August 21, 2018 19:58 IST

बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब लोगों को इस घटना की खबर मिली तो आक्रोशित ग्रामिणों ने आरोपी के घर को घेर लिया। 

Open in App

पटना, 21 अगस्त: बिहार के मोतिहारी जिले में एक सात वर्ष की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। रेप के बाद आरोपी बच्ची को सडक पर फेंक कर मौके से फरार हो गया। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब लोगों को इस घटना की खबर मिली तो आक्रोशित ग्रामिणों ने आरोपी के घर को घेर लिया। 

बताया जाता है कि पुलिस के समय से पहुंच गई और आरोपी के परिजनों को हिरासत में लिया। अगर पुलिस ने थोडी भी देर किया होता तो आक्रोशित लोग उनकी हत्या कर सकते थे। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम 7 बजे बच्ची खेलने घर से बाहर निकली थी। बहुत देर होने के बाद जब बच्ची घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। 

गांव वालों की नजर खेत के किनारे गई जहां बच्ची बेहोश पडी थी। उसके प्राइवेट पार्ट से काफी खून बह चुका था। इसके बाद बच्ची को तुरत अस्पताल पहुँचाया गया। अस्पताल में सेहत में सुधार आने पर बच्ची ने आरोपियों के नाम जैसे ही बताया लोगों ने आरोपी के घर को घेर लिया। बढते तनाव को ध्यान में रखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। 

बच्ची के बयान के आधार पर आरोपी के परिवार को पुलिस ने हिरासत में लिया है। लेकिन आरोपी अभीतक पुलिस गिरफ्त में नहीं आया है। सात साल की बच्ची के साथ इस तरह की हैवानियत ने सबको हिलाकर रख दिया है। स्थिती तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा