लाइव न्यूज़ :

बिहार: SSP मनु महाराज को गोली मारने की मांग को लेकर 56 दिनों से अनशन पर बैठा कैदी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 7, 2018 17:32 IST

कैदी रंजीत झा अपनी मांग को लेकर बीते 11 जुलाई से अनशन पर है। उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच भी ले जाया गया, लेकिन उसने दवा व सूई लेने से इन्कार दिया।

Open in App

पटना, 7 सितंबर: बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारा में बंद सजायाफ्ता कैदी रंजीत झा पिछले 56 दिनों से अनशन पर है और इस दौरान उसकी मांग ने जेल प्रशासन को उलझन में डाल दिया है। वह पटना के एसएसपी मनु महाराज की गोली से मरना चाहता है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कैदी रंजीत झा अपनी मांग को लेकर बीते 11 जुलाई से अनशन पर है। उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच भी ले जाया गया, लेकिन उसने दवा व सूई लेने से इन्कार दिया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसका कहना है कि उसे अपने मुकदमे में अपना पक्ष रखने के लिए सदेह उपस्थित कराया जाये। यदि ऐसा नहीं हो पाता है तो उसे फांसी न दी जाये।

कारा अधीक्षक ने डीएम को पत्र लिखकर कैदी की मनोस्थिति से अवगत कराया है। इसमें बताया है कि कैदी रंजीत की मांग है कि उसे सुप्रीम कोर्ट में सदेह उपस्थित कराया जाये, ताकि वह अपने केस के संबंध में अपना पक्ष रख सके। अगर ऐसा नहीं होता है उसे फांसी नहीं चाहिए बल्कि उसे 34 गोली मार कर मरवाया जाये। इसके लिए कैदी की पसंद एसएसपी मनु महाराज हैं। समस्तीपुर के अंगरौल निवासी कैदी रंजीत ने मांगपत्र में कहा है कि जिस कांड में वह जेल में बंद है। उस कांड के अन्य अभियुक्त जमानत पर है। कैदी के अनशन तुडवाने को लेकर जेल प्रशासन ने उनके परिवार को भी बुलाकर बात कराई, लेकिन कैदी अनशन तोडने को तैयार नहीं है। 

बताया जाता है कि कैदी भोजन के बजाय केवल तरल पदार्थ ले रहा है। 15 जुलाई को जब कैदी की तबीयत अधिक खराब हुई तो उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया। वहां भी कैदी ने दवा व सूई लेने से इन्कार कर दिया। कारा उपाधीक्षक के काफी समझाने के बाद सूई व दवा ली। लेकिन वह अपने मांगों को लेकर अनशन तोडने पर राजी नहीं है। रंजीत झा चर्चित ठेकेदार सत्येंद्र दूबे हत्याकांड का आरोपी है।

सत्येंद्र दुबे को शहर के पंखा टोली स्थित आवास पर करीब 18 साल पहले अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। मामले में गिरफ्तार रंजीत पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। पुलिस ने उस पर दबाव बनाने के लिए उसके परिजनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करीब चार महीने पहले उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

 

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े