लाइव न्यूज़ :

बिहार: लड़की ने शादी से किया इनकार तो गला काटकर दी हत्या, आंख भी निकाली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 11, 2019 13:42 IST

आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि दो चचेरी बहनों की हत्या का मुख्य कारण आरोपी और बालिका के बीच प्रेम था। आरोपी ने कहा कि उसने कई बार लड़की को शादी के लिए प्रपोस किया था। लेकिन लड़की उससे शादी करना नहीं चाहती थी।

Open in App
ठळक मुद्देबालिका के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि इससे पहले भी आरोपी ने लड़की के साथ छेड़खानी की कोशिश की है।पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

बिहार के कटिहार जिले में दो चचेरी बहनों की हत्या हो गई है। दरअसल, इसमें से एक लड़की शादी करने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते उसके दोस्त अजय चौधरी ने उसकी निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी अजय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि दो चचेरी बहनों की हत्या का मुख्य कारण आरोपी और बालिका के बीच प्रेम था। आरोपी ने कहा कि उसने कई बार लड़की को शादी के लिए प्रपोस किया था। लेकिन लड़की उससे शादी करना नहीं चाहती थी।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबिक आरोपी ने पुलिस को बताया कि हत्या की योजना गुरुवार को ही बना ली थी।आरोपी ने लड़की से बात कर उसे मिलने को बुलाया। उस जगह पर वह पहले से ही मौजूद था। जब वहां दोनों बहनें वहां पहुंची तो अजय ने फिर से लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन यहां भी लड़की ने शादी की बात से इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में बहस छिड़ गई। गुस्से में आकर अजय ने अपने साथी की मदद से तेज धार हथियार से अपनी प्रेमिका का गला काट दिया और आंख भी निकाल कर फेंक दी। 

इस हत्या को देखकर आरोपी अजय भी डर गया। उसने पुलिस को बताया कि मुझे अफसोस हो रहा है कि आखिर मैंने अपने दोस्त को वहां क्यों बुलाया। उधर, बालिका के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि इससे पहले भी आरोपी ने लड़की के साथ छेड़खानी की कोशिश की है। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 

टॅग्स :बिहार समाचारहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना