लाइव न्यूज़ :

बिहारः पड़ोसियों पर कुल्हाड़ी और फावड़ा लेकर टूट पड़ा वहशी युवक, तीन लोगों को उतारा मौत के घाट

By एस पी सिन्हा | Updated: October 7, 2018 01:03 IST

आज सुबह गाव के सुनील यादव नामक युवक एकाएक अपने पडोसी उपेन्द्र यादव के परिवार के सदस्यों पर कुल्हाडी और फावडा लेकर टूट पड़ा।

Open in App

पटना, 6 अक्टूबरःबिहार के रोहतास के तिलौथू प्रखंड के मिर्जापुर गांव में एक वहशी युवक ने आज सुबह घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें 3 लोगों की बाद में मौत हो गई। इस ह्रदय विदारक घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है। घटनास्थल पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस बल जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह गाव के सुनील यादव नामक युवक एकाएक अपने पडोसी उपेन्द्र यादव के परिवार के सदस्यों पर कुल्हाडी और फावडा लेकर टूट पड़ा। सामने मिली उपेन्द्र यादव की पत्नी पर पहला वार किया। फिर एक-एक कर सामने आये घर के चार बच्चों को अपना शिकार बनाता गया। कुल पांच लोगों को लहूलुहान कर हत्यारा सुनील फरार होने की फिराक में था कि पुलिस ने उसे खदेडकर पकड़ लिया।

पुलिस द्वारा मामला पारिवारिक विवाद का बताया जा रहा है। दरअसल सुनील यादव एवं एक अन्य सहयोगी की मदद से दरोगा यादव के घर कुल्हाडी और फावडा लेकर पहुंचा। जिसके बाद उसने बारी-बारी महिला और चार बच्चों पर वार किया। वार करने के बाद हत्यारा वहां से भाग निकला। लेकिन जैसे ही स्थानीय लोगों की इस घटना की जानकारी मिली तो भागते हुए उपेन्द्र यादव के घर पहुंचे।

भीतर का नजारा देख सब परेशान हो गए। एक महिला और चार बच्चे खून से लतपत जमीन पर पड़े हुए थे। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सुचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। लेकिन अस्पताल लाने के क्रम में घायल महिला और रवि नामक तीन वर्षीय बच्चे ने दम तोड़ दिया। जबकि एक ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि शेष दो बच्चों की हालत चिंताजनक है। वहीं इस घटना से पूरे इलाके में तनाव और भय व्याप्त है। 

बताया जाता है कि घटना की सूचना मिलने के बाद ही पुलिस ने आरोपियों की खोज शुरू कर दी। उनके ठिकानों पर पुलिस ने छापा मारा जहां से आरोपी फरार होने वाले थे, लेकिन इससे पहले वो भागते पुलिस ने उसे खदेड कर पकड लिया। पुलिस की माने तो सुनील ने अपना कसूर भी कबूल लिया है।

मौके पर पहुंचे अनुमंडल पुलिस अधिकारी, डेहरी अनवर जावेद अंसारी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के इलाज के लिए पहल की। फिर मौके से फरार हुए हमलावर को पकडने के लिए तिलौथू और सीमावर्ती अमझोर थाने की पुलिस को टास्क दिया गया। घटनास्थल से लगभग पांच किमी दूर भाग रहे सुनील यादव को सैनी पहाडी पर पकड़ा गया। उससे पूछताछ चल रही है।

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े