बिहार: मधुबनी में पत्रकार प्रदीप मंडल को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, पुलिस मामले की जांच में जुटी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 29, 2019 08:21 IST2019-07-29T08:21:41+5:302019-07-29T08:21:41+5:30
मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात स्थानीय पत्रकार प्रदीप मंडल को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। प्रदीप मंडल की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (डीएमसीएस) में भर्ती कराया गया है।

बिहार में पत्रकार को मारी गई गोली
बिहार में एक पत्रकार को गोली मारने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना बिहार के मधुबनी जिले के पंडौल पुलिस थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात स्थानीय पत्रकार प्रदीप मंडल को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। प्रदीप मंडल की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें दरभंगा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (डीएमसीएस) में भर्ती कराया गया है। प्रदीप मंडल को हमलावरों ने गोली उस समय मारी जब वे पंडौल से हाटी गाव लौट रहे थे। इस मामले में और जानकारी का इंतजार है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Bihar: A local journalist, Pradeep Mandal, was shot at by unidentified assailants last night in Madhubani's Pandaul police station limits. He was coming to Hati village from Pandaul, when the incident took place. He has been referred to DMCH hospital. More details awaited.
— ANI (@ANI) July 29, 2019