लाइव न्यूज़ :

बिहार: आठ मिनी गन फैक्ट्रियों का पर्दाफाश, भारी मात्रा में असलहा-कारतूस बरामद, पुलिस ने आरोपियों को भी दबोचा

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2019 18:15 IST

बिहार में मुंगेर पुलिस ने हथियार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मिनी गन की आठ फैक्ट्रियों का पर्दाफाश किया है. इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपक्रम और दर्जनों जिन्दा कारतूस से साथ-साथ सात हथियार निर्माताओं को गिरफ्तार किया है.

Open in App

बिहार में मुंगेर पुलिस ने हथियार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मिनी गन की आठ फैक्ट्रियों का पर्दाफाश किया है. इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपक्रम और दर्जनों जिन्दा कारतूस से साथ-साथ सात हथियार निर्माताओं को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हथियार निर्माता पुलिस से बचने के लिए पहाड़ पर अवैध हथियार का निर्माण करते थे. 

मुंगेर के एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी सदर हरिशंकर कुमार के नेतृत्व में एसआईटी की टीम द्वारा नया रामनगर क्षेत्र के काली पहाड़ सहित अन्य पहाड़ी इलाकों में छापेमारी की गई.

इस दौरान 8 मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया. पुलिस ने रेड के दौरान 8 बेस मशीन, 4 अर्धनिर्मित पिस्टल, मैगजीन सहित दर्जनों गोलियां एवं हथियार निर्माण में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किया.

छापेमारी अभियान में कासिम बाजार जमालपुर थाना सफियाबाद ओपी, रामनगर थाना क्षेत्र की पुलिस शामिल थी। इस क्रम में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसमें से मौके पर से गिरफ्तार अपराधी कासिम बाजार थाना क्षेत्र के तथा एक जमालपुर थाना क्षेत्र का है.

जमालपुर थाना क्षेत्र का प्रभाकर कुमार पूर्व में आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है. जबकि सुशील कुमार बलराम कुमार पिंटू कुमार साह सभी क्षेत्र के कासिम बजार थाना क्षेत्र के मकससपुर का रहने वाला है. एसपी ने बताया कि मौका-ए-वारदात से गिरफ्तार किए गए अपराधियों के खिलाफ नया रामनगर थाना में केस दर्ज कर लिया गया है और अनुसंधान जारी है. उन्होंने कहा की गिरफ्तार सभी पहाड़ के जंगलों में अवैध हथियार के निर्माण के साथ सप्लाई भी करते थे.

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबिहार समाचारमुंगेर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO