लाइव न्यूज़ :

बिहार के दरभंगा में 5 साल की बच्ची का बलात्कार, पीड़िता अस्पताल में भर्ती, मंत्री जी से पूछा सवाल तो कन्नी काट गए

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 7, 2019 09:59 IST

पुलिस उप अधीक्षक अनोज कुमार ने कहा, ''हमें बताया गया है कि टेंपू ड्राइवर बच्ची को एक बगीचे में ले गया और उसका बलात्कार किया। पीड़िता का इलाज चल रहा है।''

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के दरभंगा में सदर पुलिस थाने अंतर्गत एक पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया गया। बच्ची से बलात्कार के आरोप में एक टेंपू ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है।

बिहार के दरभंगा में सदर पुलिस थाने अंतर्गत एक पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया गया। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, बच्ची से बलात्कार के आरोप में एक टेंपू ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। खबर के मुताबिक, आरोपी ने शुक्रवार (6 दिसंबर) को बच्ची के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। 

पुलिस उप अधीक्षक अनोज कुमार ने कहा, ''हमें बताया गया है कि टेंपू ड्राइवर बच्ची को एक बगीचे में ले गया और उसका बलात्कार किया। पीड़िता का इलाज चल रहा है।''

बच्ची के साथ हुई वारदात को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी से जब सवाल किया गया है तो वह कन्नी काट गए। पत्रकार उनसे महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध और शासन-प्रशान की जवाबदेही लेकर सवाल पूछ रहे थे। सुशील मोदी पत्रकारों के सवाल का जवाब दिए बिना ही बचकर निकल गए।

यहां देखें वीडियो-

बता दें कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर देशभर में माहौल गर्म हैं, लोगों में गुस्सा है और सवाल हैं। हैदराबाद रेप-हत्याकांड के आरोपियों का शुक्रवार को एनकाउंटर किए जाने के बाद देशभर में जनता के बीच खुशी देखी गई थी लेकिन समाज के कई प्रबुद्धजनों ने कहा था कि आरोपियों को सजा न्यायिक प्रक्रिया के तहत मिलनी चाहिए थी।

 

 

टॅग्स :रेपगैंगरेपबिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली