लाइव न्यूज़ :

बिहार: 1857 की क्रांति के महानायक वीर कुँवर सिंह के खानदान से जुड़े युवक की हत्याकांड में सीआईएटी के 3 जवान गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: April 1, 2022 20:40 IST

इस मामले में 30 मार्च को मृतक रोहित सिंह की मां ने थाने में केस दर्ज कराया था। अपने आवेदन में उन्होंने एक रसोइया व तीन जवानों को आरोपित बनाया था।

Open in App
ठळक मुद्देहत्याकांड में एक रसोइया, 3 जवानों को बनाया गया था आरोपित, सभी गिरफ्तारसाक्ष्य जुटा रही है पुलिस, सीसीटीवी फुटेज को खंगाला

पटना: बिहार में भोजपुर जिले के जगदीशपुर में स्वतंत्रता संग्राम के महानायक वीर कुंवर सिंह के खानदान से जुड़े कुँवर रोहित सिंह उर्फ बबलू हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई है। इस मामले में रसोइया ने आज आत्मसर्मपण कर दिया है, जबकि पुलिस ने हत्या के आरोपित तीन सीआइएटी जवान को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में 30 मार्च को मृतक रोहित सिंह की मां ने थाने में केस दर्ज कराया था। अपने आवेदन में उन्होंने एक रसोइया व तीन जवानों को आरोपित बनाया था।

एसपी विनय तिवारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने तीन जवानों को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया है, इसके साथ ही इस मामले में पूरी सीआईएटी (काउंटर इंसर्जेंसी और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) टीम को निलंबित कर दिया गया है। टीम के तीन जवानों पर हत्या का आरोप लगने के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि हत्या की जांच के लिए गठित एसआईटी की ओर से भी अपनी तफ्तीश तेज कर दी गई है।

इस दौरान टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही सभी संबंधित लोगों से घटना की विस्तृत जानकारी ले रही है। वहीं आज एसपी खुद मामले की जांच करने जगदीशपुर पहुंचे। यहां बता दें कि कुँवर रोहित सिंह उर्फ बबलू सिंह की 29 मार्च की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। सोमवार की रात जगदीशपुर रेफरल अस्पताल पहुंचे बबलू सिंह ने मंगलवार की दोपहर में दम तोड़ दिया था।

इसके बाद से ही परिजन और स्थानीय लोग किले की सुरक्षा में तैनात सीआईएटी के तीन जवानों व खाना बनाने वाले प्राइवेट रसोइए पर पीट-पीटकर बबलू सिंह की हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर रहे थे। मंगलवार और बुधवार को लगातार हंगामा किया गया। इसे लेकर हत्या की प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। जगदीशपुर के ही कसाब मोहल्ला निवासी रसोइए को नामजद किया गया है।

वहीं, वीर कुँवर सिंह के किले की सुरक्षा के लिए सीआईएटी टीम लगाई गई थी। टीम में कुल 11 जवान शामिल थे। किला परिसर में वीर कुंवर सिंह की वंशज पुष्पा सिंह का परिवार रहता है। उनके पुत्र कुँवर रोहित सिंह उर्फ बबलू सिंह की मौत के बाद सुरक्षा में तैनात सीआईएटी के तीन जवानों पर हत्या का आरोप लगाया गया था।

मृतक के परिजनों की ओर से जवानों पर गलत काम करने का भी आरोप लगाया गया है। इसे देखते हुए एसपी ने पूरी टीम को ही निलंबित कर दिया गया है।

टॅग्स :बिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह