लाइव न्यूज़ :

बिहार: पटना में नौकरी का झांसा देकर दो बच्चे की मां के साथ आरोपियों ने दिया शर्मनाक घटना को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2020 15:22 IST

पीड़ित महिला ने थाने में एक निजी इंश्योरेंस कंपनी के एजेंट कौशल कुमार सिंह और विजय कुमार के खिलाफ गैंगरेप की प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Open in App
ठळक मुद्देमहिला दोनों बच्चों को लेकर कंकड़बाग के सैदपुर कॉलोनी में रहती है. पति की मौत के बाद वह शहर के एक प्राइवेट कंपनी में रहकर नौकरी करती है.लॉकडाउन के दौरान महिला का नौकरी छूट जाने के कारण वह परेशान रहने लगी थी.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में नौकरी का झांसा देकर एक विधवा के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. पटना के कंकड़बाग थाना के दुसाधी पकड़ी के पास सैदपुर कॉलोनी में 30 साल की विधवा और तीन बच्चों की मां को नौकरी लगाने का झांसा देकर उसके साथ गैंगरेप किया गया है. 

पीड़ित महिला ने थाने में एक निजी इंश्योरेंस कंपनी के एजेंट कौशल कुमार सिंह और विजय कुमार के खिलाफ गैंगरेप की प्राथमिकी दर्ज कराई है. दोनों आरोपित नालंदा जिले के बिहारशरीफ के रहने वाले हैं, महिला ने आरोपितों की पहचान के लिए उनकी हुलिया बताया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, महिला की शादी शादी करीब 10 साल पहले हुआ था, लेकिन बीमारी के चलते तीन साल पहले उसके पति का निधन हो गया. शादी के बाद दो बच्चों की मां बन गई. महिला दोनों बच्चों को लेकर कंकड़बाग के सैदपुर कॉलोनी में रहती है.

पति की मौत के बाद वह शहर के एक प्राइवेट कंपनी में रहकर नौकरी करती है. लॉकडाउन के दौरान महिला का नौकरी छूट जाने के कारण वह परेशान रहने लगी. अप्रैल महीने में ही महिला की मुलाकात कंकड़बाग में किराये के मकान में रहने वाले कौशल व सुजीत से हुई. दोनों एक कंपनी में बीमा एजेंट का काम करते हैं. 

खुद की कंपनी में नौकरी लगाने का झांसा देकर सुजीत ने अपने घर डॉक्यूमेंट लेकर आने को कहा, महिला जैसे आरोपितों के घर पहुंची, दोनों ने दरवाजा बंद कर लिया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया. आज पीडिता का 164 का बयान दर्ज कराया गया और मेडिकल जांच हुई.

महिला ने बताया लॉकडाउन में काम छूट गया था. वह सोची कुछ काम मिल जाएगा तो घर खर्च चल जाएगा. इसी दरम्यान दोनों एजेंट से जान पहचान हुई. दोनों झांसा देते थे कि एजेंट बन जाओ, अच्छी कमाई होगी. हर दिन मैसेज करके एजेंट बनने के फायदे बताता था. 

बीते बुधवार को दोनों एजेंट ने एक घर में बुलाया और बातें करते-करते गेट बंद कर दिया. फिर एक-एक करके दुष्कर्म किया और धमकी देकर वहां से फरार हो गया. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि और कितनी औरतों को इन अपराधियों ने अपने जाल में फांसा है और यौन शोषण किया है. 

सूत्रों के अनुसार पकड़े गए अपराधी नौकरी का झांसा देकर महिलाओं और लड़कियों को अपने जाल में फंसाते हैं और उनका यौनशोषण करते हैं. कई पीडित लडकियां-महिलायें इज्जत के डर से चुपर रह जाती हैं. लेकिन इसबार उनका भंडा फूट गया है. पुलिस अब जांच में जुट गई है. 

टॅग्स :गैंगरेपबिहारपटनाकेस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा