लाइव न्यूज़ :

बिहारः सारण में जहरीली शराब पीने से 2 की मौत, आंख की रोशनी गई, चार की हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: August 2, 2022 16:23 IST

बिहारः मृतकों में गांव के भिखारी शाह के 25 वर्षीय पुत्र मिंटू शाह एवं हरेंद्र प्रसाद के 27 वर्षीय पुत्र रोहित प्रसाद बताए जाते हैं.

Open in App
ठळक मुद्देघटना पानापुर थाना क्षेत्र के रामदासपुर जीपुरा गांव की है.लोगों का कहना है कि छह लोगों ने एक साथ शराब पी थी.सभी पीड़ित राज मिस्त्री और मजदूर का काम करते थे.

पटनाः शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. राज्य में एकबार फिर सारण जिले में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक शख्स की आंख की रोशनी चली गई है. इसके अलावा चार लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मृतकों में गांव के भिखारी शाह के 25 वर्षीय पुत्र मिंटू शाह एवं हरेंद्र प्रसाद के 27 वर्षीय पुत्र रोहित प्रसाद बताए जाते हैं. वही बीमार लोगों में सुनील कुमार, रेमल दास एवं राजन सिंह बताए जाते हैं. घटना पानापुर थाना क्षेत्र के रामदासपुर जीपुरा गांव की है. इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि छह लोगों ने एक साथ शराब पी थी.

पीने के बाद तबीयत बिगड़ने लगी. पेट दर्द हुआ फिर उल्टियां शुरू हो गईं, सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी. सभी पीड़ित राज मिस्त्री और मजदूर का काम करते थे. घटना के संबंध में मृतक मिंटू शाह की पत्नी रमिता कुमारी ने बताया कि सोमवार की रात में उनके पति शराब पी कर आए थे. उन्होंने बताया था कि वे दो गिलास शराब पिए थे. घर आने पर वह उल्टी करने लगे.

इसके बाद उनकी मौत हो गई. बता दें कि बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौतों के मामले पहले भी कई बार सामने आ चुका है. सारण में ही 20 जनवरी को 16 लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मचा था. वहीं 14 मार्च को डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की जान चली गई थी. बावजूद इसके जहरीली शराब से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली