लाइव न्यूज़ :

बिहार: 16 साल की रेप पीड़िता ने बच्ची को दिया जन्म, आरोपी अभी भी गिरफ्त से फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: September 25, 2018 17:32 IST

बिहार के मधुबनी जिला के खुटौना थाना अंतर्गत एक गांव की दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया है। यहां 16 साल की दुष्कर्म पीडिता बच्ची ने खुद एक बच्ची को जन्म दिया है।

Open in App

पटना, 25 सितंबर:बिहार के मधुबनी जिला के खुटौना थाना अंतर्गत एक गांव की दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया है। यहां 16 साल की दुष्कर्म पीडिता बच्ची ने खुद एक बच्ची को जन्म दिया है। हालांकि परिजनों की शिकायत और मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे घरवालों में आक्रोश है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही एक रसूखदार युवक अमरनाथ कुमार ने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ संबंध बनाए। सबकुछ चोरी-छिपे चलता रहा। लड़की की तबियत खराब होने पर उसकी चिकित्सकीय जांच कराई गई, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ।

बच्ची से दुष्कर्म पर आक्रोशित परिजनों ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। लेकिन कई महीने बीत जाने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी गांव में खुला घूम रहा है, जबकि पीड़िता की जिंदगी लगभग तबाह हो चुकी है। खेलने-पढने की उम्र में एक बच्ची मां बन चुकी है।

परिजनों के डीएसपी से गुहार लगाने पर डीएसपी सुनीता कुमारी ने जल्द ही कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। उनके मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी ताकि परिवार दबाव में आ जाए और आरोपी सरेंडर कर दे। वहीं, अबतक कोई कार्रवाई नहीं होने से पीडीता के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।  

टॅग्स :बिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज