लाइव न्यूज़ :

झगड़े में जीजा को बचाने आई 14 वर्षीय साली, गोली लगने से मौके पर ही मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: August 5, 2018 00:02 IST

सीमा देवी ने छोटी बहन को अपने माता-पिता से आग्रह कर अपनी देखभाल के लिए बुलाया था। अब उसकी हत्या होने के बाद वह दहाड मारकर रो रही है।

Open in App

पटना, 5 अगस्तःबिहार के गोपालगंज जिले के बाला गांव में अपने जीजा का बचाव करने आई साली को विवाद को सुलझाने की कीमत अपनी जान गंवाकर देनी पडी। दरअसल, घर के आपसी विवाद के बाद शुरू हुई मारपीट को छुडाने में रिश्तेदारी में आई किशोरी को इसकी सजा भुगतनी पडी। बताया जाता है कि यूपी के तरेयां सुजान थाने बाघाचौर वीरवट गांव के रामाकांत चौधरी की 14 वर्षीय पुत्री गुडिया कुमारी अपनी बडी बहन सीमा देवी के गर्भवती होने पर अपने जीजा बालाहाता गांव के मनोज यादव के घर पिछले कुछ दिनों से रह रही थी। सीमा देवी ने छोटी बहन को अपने माता-पिता से आग्रह कर अपनी देखभाल के लिए बुलाया था। अब उसकी हत्या होने के बाद वह दहाड मारकर रो रही है। उसे क्या पता था कि उसके भैसूर ही अपने छोटे भाई की साली की गोली मारकर हत्या कर देंगे। 

काशी चौधरी की पत्नी संवारी देवी ने बताया कि गुडिया अपनी गर्भवती बहन की देखभाल करने के साथ-साथ घर के कार्यों में भी हाथ बंटाती थी। इसी बीच शुक्रवार की रात मारपीट की आवाज सुन कर वह बरामदे में निकली और उसे गोली लगी। जिससे, उसकी घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। बताया गया कि मृत गुडिया कक्षा नवम में पढती थी। किशोरी की हत्या के बाद परिवार के लोग दहाड मारकर रो रहे हैं। उधर, गुडिया की मौत की सूचना पाकर उसके पैतृक गांव वीरवट में भी कोहराम मच गया है।

वहीं, अपने ही भाई व अन्य परिजनों पर अंधाधुंध फायरिंग करने वाला पारस चौधरी घटना के बाद से फरार है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस उसके दो पुत्रों छोटू व दीपक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के चार खोखा बरामद किया हैं। पुलिस का मानना है कि गोली पिस्टल से चलाई गई है। इस मामले में मृतका की बहन सीमा देवी के बयान पर थाने में पारस चौधरी, नीरज यादव व दीपक यादव पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज कर ली है।

गोलीबारी में घायल मनोज यादव और प्रीति कुमारी का बयान लेने उचकागांव पुलिस गोरखपुर गई है। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाजरत दोनों घायलों का ऑपरेशन चल रहा है। ऑपरेशन के बाद पुलिस दोनों का बयान दर्ज करेगी। घायल मनोज के होश में आने के बाद ही पुलिस को घटना से जुडी कई जानकारियां मिल सकेंगी। गोलीबारी के दौरान गंभीर रूप से घायल मनोज यादव की गर्भवती पत्नी सीमा देवी भी घायल हो गयीं। इनका उपचार सदर अस्पताल गोपालगंज में चल रहा है। परिजनों का कहना है कि सीमा पेट के बल गिर पडी, जिससे उसे गहरी चोट लगी। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली