लाइव न्यूज़ :

बिहार के सारण में जहरीली शराब से अब तक 14 लोगों की मौत, पांच की आंखें हुई खराब

By एस पी सिन्हा | Updated: January 21, 2022 17:45 IST

बिहार के सारण में 14 लोगों की मौत जहरीली शराब की वजह से होने की बात सामने आ रही है. हालांकि, प्रशासन का मानना है कि सभी मौतें शराब की वजह से नहीं हुई हैं. पांच लोगों की संदिग्ध मौत की बात कही जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के सारण जिले में अब तक 14 लोगों की संदिग्‍ध हालात में मौत से हड़कंप।परिजनों के अनुसार जहरीली शराब से मौत हुई, वहीं प्रशासन शराब से मौत की बात को नकार रहा है।मढ़ौरा में पिछले दो दिनों के अंदर चार, मकेर में दो और अमनौर में दो लोगों की मौत हुई है।

पटना: बिहार में जहरीली शराब पीने से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. नालंदा जिले में हुई मौत के बाद अब सारण जिले में अब तक 14 लोगों की संदिग्‍ध हालात में मौत हो गई है. पांच लोगों के आंख की रोशनी चली गई है. 

मृतकों के परिजन जहां शराब पीने से मौत का होने दावा कर रहे हैं, तो वहीं पुलिस- प्रशासन शराब से मौत की बात को नकार रहा है. शव के पोस्टमार्टम का हवाला देकर पुलिस पल्ला झाड़ रही है. 

पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिला प्रशासन ने शराब फैक्ट्री पर छापेमारी की है. इस मामले में मकेर के थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है. 

बताया जाता है कि मढ़ौरा में दो दिनों के अंदर चार, मकेर में दो और अमनौर में दो लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 14 हो गई है. पिछले तीन दिनों से संदिग्ध परिस्थिति में हो रही मौतों में से अधिकतर शवों का दाह संकार कर दिया गया है. 

घटना पर पर्दा डालने की कोशिश का आरोप

उधर, जिलाधिकारी राजेश मीणा ने इस घटना पर पर्दा डालने और इसे ठंड व बीमारी बताने में जुटे हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि घटना में शराब से मौत से भी इंकार नहीं किया जा सकता है. जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिजन अब घर से शराब की बोतले दिखा रहे हैं, जिसे पीकर उनके परिजनों की मौत हुई है. 

वहीं, घटना के बारे में डीएसपी इंद्रजीत बैठा ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है वह ठंड और बीमारी के कारण हुई है, शराब पीने की बात अफवाह है. सारण एसपी संतोष कुमार ने बताया कि 5 लोगों की संदिग्ध मौतें हुई है. उन्होंने कहा कि अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है. रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा.

टॅग्स :बिहार समाचारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा