लाइव न्यूज़ :

बिहार: पिस्तौल तानकर मनचलों ने फाड़ी 12वीं की छात्रा की टी-शर्ट, 7 वर्षीय बच्चे ने तौलिया देकर बचाई इज्जत, लोग बने रहे तमाशबीन

By एस पी सिन्हा | Updated: July 12, 2019 16:44 IST

सबसे दुखद बात तो यह है कि बीच सड़क पर यह वाकया होता रहा और लोग तमाशबीन बने रहे. बाद में एक 7 वर्षीय बच्चे ने छात्रा को अपनी तौलिया देकर उसकी इज्जत बचाई.

Open in App

बिहार की राजधानी पटना में भी महिलायें सुरक्षित नही हैं. मनचले महिलाओं, लड़कियों के साथ खुलेआम बीच सड़क पर उनकी इज्जत उतारने से भी बाज नहीं आ रहे हैं. ताजा मामला पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र के चौक शिकारपुर स्थित आरपीएम कॉलेज के पास का है. यहां एक 12वीं की छात्रा के साथ मनचलों द्वारा दिनदहाड़े छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया गया. छात्रा द्वारा विरोध किए जाने पर मनचलों ने पिस्तौल तानकर छात्रा की टी-शर्ट फाड़ दी.

सबसे दुखद बात तो यह है कि बीच सड़क पर यह वाकया होता रहा और लोग तमाशबीन बने रहे. बाद में एक 7 वर्षीय बच्चे ने छात्रा को अपनी तौलिया देकर उसकी इज्जत बचाई. घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने छात्रा को लेकर चौक थाने पहुंची, जहां इस संबंध में अज्ञात मनचलों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई.

मामला दर्ज होते ही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं पुलिस कॉलेज के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने में जुटी है. बताया जाता है कि मालसलामी की रहने वाली छात्रा 12वीं में दाखिला लेने चौक शिकारपुर स्थित आरपीएम कॉलेज पहुंची थी. दाखिला लेने के बाद वह वापस अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान 4 की संख्या में लफंगों ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी. विरोध करने पर लफंगों ने बीच सड़क पर ही पिस्तौल भिड़ा कर उसकी टी-शर्ट फाड़ दी. पीड़ित छात्रा का कहना है कि वो लड़के उसे भद्दी-भद्दी गालियां दे रहे थे, जब उसने मना किया तो उसके साथ ये किया. वहीं सड़क पर ये घटना हो रही थी, लेकिन कोई भी उसे बचाने नहीं आया. 

वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने महिला सुरक्षा की बात दोहराते हुए कॉलेज के पास पुलिस बल तैनात किए जाने की मांग की है. मोर्चा की सदस्य सरोज जायसवाल का कहना है कि दिनदहाड़े ऐसी घटनाएं शर्मनाक हैं. ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. पूरे मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने अनुसंधान की बात दोहराते हुए जल्द ही लफंगो को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है. हालांकि पुलिस ने वरीय अधिकारियों का हवाला दे इस संबंध में कुछ भी बोलने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया. इस घटना के बाद से ईलाके में दहशत का माहौल बन गया है.

टॅग्स :बिहारक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी