लाइव न्यूज़ :

पटना में 12 साल की स्कूली छात्रा को  किया अगवा, पांच दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म, FIR, जेल

By एस पी सिन्हा | Updated: September 14, 2020 15:10 IST

पीड़िता की शिकायत पर मकान मालिक और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की को बंधक बनाकर पटना के पत्रकारनगर इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया.

Open in App
ठळक मुद्देघटना पटना सिटी के खुसरूपुर इलाके में घटी है. इस मामले में खुसरूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दरिंदगी करने का का आरोप अधेड़ मकान मालिक अलख सिंह और उसके दोस्त शैलेंद्र कुमार पर लगा है. दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में 12 साल की एक स्कूली छात्रा को अगवा करके उसके ही मकान मालिक और उसके दोस्त के द्वारा 5 दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ बारी बारी से जबरन शारीरिक संबंध बनाये जाने का मामला सामने आया है.

घटना पटना सिटी के खुसरूपुर इलाके में घटी है. इस मामले में खुसरूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पीड़िता की शिकायत पर मकान मालिक और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की को बंधक बनाकर पटना के पत्रकारनगर इलाके में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया.

दरिंदगी करने का का आरोप अधेड़ मकान मालिक अलख सिंह और उसके दोस्त शैलेंद्र कुमार पर लगा है. इस मामले में दोनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

आज पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के साथ कोर्ट के समक्ष 164 का बयान दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि नालंदा के चंडी थाना इलाके की रहने वाली पीड़िता अपने माता-पिता के साथ खुसरूपुर में किराए के एक मकान में रहती है. आरोप है कि मकान मालिक अलग में अपने दोस्त शैलेंद्र के साथ मिलकर इस बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया है.

पीड़िता के मुताबिक अलग और उसके दोस्त शैलेंद्र उसे लेकर पटना आए थे और 5 दिनों तक पटना के पत्रकार नगर स्थित एक मकान में रखकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि बात करते करते अलख सिंह ने मेरे मुंह पर रुमाल रख दिया जिसके बाद मैं बेहोश हो गई.

पीड़िता ने यह भी बताया है कि जब मुझे होश आया तो मैं एक कमरे में थी. दोनों ने पहले तो मुझे डांट कर खाना खिलाया उसके बाद बारी बारी से मेरे साथ दुष्कर्म किया. उसके अनुसार दूसरे दिन मुझे पता चला कि कमरा शैलेन्द्र का है और मैं पटना के पत्रकारनगर में हूं.

पीड़िता लड़की ने बताया है कि दोनों ने 5 दिनों तक मेरे साथ दुष्कर्म किया. लेकिन 12 सितंबर को आरोपित शैलेंद्र का पुत्र रविरंजन कुमार पत्रकारनगर अपने कमरे पर आया. मैंने उसे अपनी आपबीती बताई. तब उसने मुझे कमरे से बाहर निकालकर भागने में मदद की.

खुसरूपुर थाना अध्यक्ष सरोज कुमार के मुताबिक नाबालिग के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी अलग सिंह के साथ-साथ शैलेंद्र प्रसाद को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. बच्ची को मेडिकल टेस्ट के लिए पटना भेजा गया है इस मामले में और किसी की संलिप्तता है या नहीं पुलिस इसकी भी जांच कर रही है.

टॅग्स :रेपबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा