लाइव न्यूज़ :

बिहार: 12 से 15 साल की बच्चियों को ऐसे धकेला जाता था जिस्मफरोशी के धंधे में, लड़की ने सुनाई आपबीती

By एस पी सिन्हा | Updated: October 13, 2018 20:38 IST

किशोरी ने यह खुलासा किया है कि महिला सरगना के इशारे पर अक्सर रात में उन्हें गाडियों में जाना पड़ता है। बड़े लोग महंगे फ्लैटों में ले जाते हैं।

Open in App

पटना,13 अक्टूबर:बिहार की राजधानी पटना में 12 से 15 साल की बच्चियों को ट्रैप कर जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल दिया जाता है। इसका खुलासा तब हुआ है जब हवसियों के जाल से छुड़ाई गई एक किशोरी ने कोतवाली थाने की पुलिस को बताया। किशोरी ने पुलिस को बताया है कि उसके साथ 15 और नाबालिग लडकियां हैं, जो महिला सरगना के इशारे पर शाम ढलते ही पटना शहर में कदम रखती हैं और सुबह में अपने-अपने घर लौट जाती हैं।

पुलिस की तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि शाम ढलते ही पटना शहर की सडकों पर महिला सेक्स रैकेट सरगना का साया मंडराने लगता है। बडे लोग लग्जरी गाडियों में सवार होकर स्कूटी सवार महिला सरगना के पीछे भागते हैं और उनके इशारे पर महिला सरगना छोटी बच्चियों को पेश कर देती है। खासकर 12 से 15 साल की बच्चियों को ट्रैप कर महिला उन्हें जिस्मफरोशी के दलदल में धकेल देती है।

 किशोरी ने पुलिस को बताया है कि जिस महिला सरगना पर यह आरोप है वह स्कूटी पर चलती है और पहले जेल भी जा चुकी है। उसी के कारण पटना के गांधी मैदान थाना इलाके में बडा बवाल हो चुका है। पटना पुलिस महकमा का हर पुलिसकर्मी भी महिला को जानता है। किशोरी ने खुलासा किया है कि सरगना रोज उसे दो हजार रुपए देती है। यदा-कदा रुपए देने से मना भी कर देती है। सरगना ने सभी को मोबाइल दे रखा है। जरूरत पडने पर सुबह में भी वह लडकियों को फोन कर बुला लेती है।

अगर किसी ने रैकेट छोडने की बात कही तो महिला सरगना बच्चियों को धमकी देती है जिससे डरकर वह दोबारा इस दलदल में फंस जाती हैं। महिला सरगना किशोरियों को बडे लोगों से संपर्क होने का हवाला देकर उन्हें हमेशा डरा-सहमा कर रखती है। 

किशोरी ने यह खुलासा किया है कि महिला सरगना के इशारे पर अक्सर रात में उन्हें गाडियों में जाना पड़ता है। बड़े लोग महंगे फ्लैटों में ले जाते हैं। रुपए की डील सरगना ही करती है। सेक्स रैकेट सरगना पटना स्टेशन के आसपास घूमने वाली बच्चियों को घर में नौकरानी रखने के बहाने ट्रैप कर अपने साथ ले जाती है।

फिर एक-दो दिन तक घर में साथ रखने के बाद उन्हें रुपए का प्रलोभन दिया जाता है। इसके बाद सरगना सभी को ग्राहकों से संपर्क कराती है। किशोरी के इस बयान के बाद पटना पुलिस सकते में है। पुलिस अब उस सरगना को धर दबोचने के लिए जाल बिछाने में लगी हुई है। पुलिस के अनुसार उसे जल्द हीं गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

टॅग्स :क्राइमबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा