लाइव न्यूज़ :

बिहारः बालिका गृह के बाद एक और मामला आया सामने, मुख्य आरोपी के दूसरे महिला गृह से 11 महिलाएं लापता

By एस पी सिन्हा | Updated: July 31, 2018 21:12 IST

बच्चियों के यौन उत्पीड़न का मामला पिछले महीने सामने आया था जिसके बाद एनजीओ को काली सूची में डाल दिया गया था। इसके बाद से एनजीओ द्वारा संचालित अन्य गृहों की स्थिति का निरीक्षण किया जा रहा है।

Open in App

मुजफ्फरपुर, 31 जुलाई: बिहार के मुजफ्फरपुर बालिका अल्पवास गृह कांड का मामला अभी सुर्खियों में है, लेकिन इस कांड के सरगना ब्रजेश ठाकुर के खिलाफ एक और मामला दर्ज किया गया है। बालिका गृह मामले में न्यायिक हिरासत में बंद आरोपी ब्रजेश ठाकुर के एनजीओ सेवा संकल्प एवं विकास समिति के खिलाफ महिला थाने में एक और मामला दर्ज हुआ है। स्वाधार गृह से अब 11 महिलाएं और उनके साथ रहने वाली चार बच्चियों का कोई आता-पता नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर रात समाज कल्याण विभाग के सहायक निर्देशक दिवेश कुमार शर्मा ने महिला थाना में मामला दर्ज कराया है। बताया जा रहा है कि ब्रजेश ठाकुर के स्वाधार गृह से अब 11 महिलाएं और उनके साथ रहने वाली चार बच्चियों का कोई आता-पता नहीं है। 

दरअसल, समाज कल्याण विभाग द्वारा 20 मार्च को स्वाधार गृह का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान वहां 11 महिलाएं और उनके साथ चार बच्चियां रहती मिलीं। वहीं जब 9 जून को जिला निरीक्षण कमिटी द्वारा पुनः स्वाधार गृह का निरीक्षण किया गया तो वहां ताला जडा मिला। वहां न तो कोई कर्मी मिले और न ही वहां रहने वाली महिलाएं और बच्चे मिले। इस मामले में अबतक स्वाधार गृह के कर्मियों द्वारा कोई जानकारी विभाग को उपलब्ध नहीं कराई है। इसको लेकर सहायक निदेशक दिवेश कुमार शर्मा ने महिला थाना में मामला दर्ज कराया है।

बता दें कि ब्रजेश ठाकुर मुजफ्फरपुर बालिका अल्पवास गृह मामले में मुख्य आरोपी हैं, जहां 34 नाबालिग लड़कियों से यौन उत्पीड़न किये जाने की पुष्टी हो चुकी है। जानकारी के मुताबिक, जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक दिवेश शर्मा ने महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया है कि मार्च माह के निरीक्षण में स्वधार गृह में 11 महिलाएं थीं। लेकिन, बालिका गृह कांड के बाद जब नौ जून को निरीक्षण किया गया, तो स्वाधार गृह में ताला लटका हुआ था। हालांकि, 52वें दिन प्राथमिकी दर्ज कराने पर सहायक निदेशक सवालों के घेरे में हैं। 

सहायक निदेशक ने बताया कि स्वधार गृह में परिवार से अलग हो चुकी महिलाएं रहती थीं। ऐसी महिलाओं को अपने पांव पर खड़ा होने के लिए स्वधार गृह में रोजगार का प्रशिक्षण भी दिया जाता था। मार्च के निरीक्षण में जब 11 महिलाएं गृह में थी तो नौ जून को उन्हें कहां भेज दिया गया? यह भी सेवा संकल्प एवं विकास समिति की ओर से विभाग को सूचित नहीं किया गया है। सेवा संकल्प एवं विकास समिति ही बालिका अल्पवास गृह का संचालन करती थी।

देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा