लाइव न्यूज़ :

चुराये गए वाहनों के अवैध कटान को लेकर कबाड़ कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई, 25 करोड़ की पुलिस ने जब्त की संपत्ति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2022 08:26 IST

आरोप है कि वह स्थानीय एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से भी चुराये गये वाहनों का अवैध कटान करने और उनका क्रय एवं विक्रय करने में शामिल है। इसके गिरोह के अन्य सदस्य भी न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध किए गए हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देकबाड़ कारोबारी स्थानीय एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से भी चुराये गये वाहनों को अवैध कटान करता थाकारोबारी पर चुराए वाहनों की खरीद-विक्री का भी आरोप है

मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने चोरी और लूट के वाहनों का कटान करने के आरोपी हाजी गल्ला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके वेस्टर्न रोड स्थित बंगले पर बने अवैध गोदाम को शुक्रवार को सील कर दिया। इस गोदाम का बाजार मूल्य 25 करोड़ रुपए आंका जा रहा है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि संगठित अपराध एवं कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध मेरठ पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज हाजी के वेस्टर्न रोड स्थित बंगला नंबर 235 पर बने एक गोदाम को सील कर दिया। गौरतलब है कि गल्ला के विरुद्ध विभिन्न थानों में कम से कम 32 अभियोग पंजीकृत हैं।

आरोप है कि वह स्थानीय एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से भी चुराये गये वाहनों का अवैध कटान करने और उनका क्रय एवं विक्रय करने में शामिल है। इसके गिरोह के अन्य सदस्य भी न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध किए गए हैं। 

टॅग्स :क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई