Bidar Karnataka: आपकी पसंद के व्यक्ति से शादी नहीं करूंगी?, 18 वर्षीय बेटी ने किया मना और पिता ने मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2025 21:36 IST2025-02-09T21:36:15+5:302025-02-09T21:36:56+5:30

Bidar Karnataka: पिछले महीने वह उसके साथ चली गई थी, जिसके बाद माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी।

Bidar Karnataka Won't I marry person your choice 18 year old daughter refuses and father kills her | Bidar Karnataka: आपकी पसंद के व्यक्ति से शादी नहीं करूंगी?, 18 वर्षीय बेटी ने किया मना और पिता ने मार डाला

सांकेतिक फोटो

Highlightsलड़की का अपनी जाति के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग था। तलाश कर लड़की को सुरक्षित उसके माता-पिता को सौंप दिया था। जब घटना हुई, तब पीड़िता की मां घर पर नहीं थी। 

Bidar Karnataka: बीदर में एक व्यक्ति ने 18 वर्षीय बेटी की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि लड़की ने कथित तौर पर अपने पिता की पसंद के व्यक्ति से शादी करने से इनकार कर दिया था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे जिले के औराद तालुका में घटी। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोतीराम को घटना के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, लड़की का अपनी जाति के ही एक लड़के से प्रेम प्रसंग था। पिछले महीने वह उसके साथ चली गई थी, जिसके बाद माता-पिता ने शिकायत दर्ज कराई थी।

 

पुलिस ने दोनों को तलाश कर लड़की को सुरक्षित उसके माता-पिता को सौंप दिया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को पीड़िता के पिता ने लड़की को उसकी पसंद के किसी व्यक्ति से शादी करने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन उसके मना करने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि जब घटना हुई, तब पीड़िता की मां घर पर नहीं थी। 

Web Title: Bidar Karnataka Won't I marry person your choice 18 year old daughter refuses and father kills her

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे