बीदरः ऑटो रिक्शा-ट्रक में टक्कर, सात महिलाओं की मौत और दो वाहन चालक सहित 11 अन्य घायल, काम कर घर लौटे रही थी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 5, 2022 10:14 IST2022-11-05T10:12:38+5:302022-11-05T10:14:25+5:30

बीदर में चिट्टागुप्पा तालुक के एक गांव में शुक्रवार देर रात एक ऑटो रिक्शा और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में सात महिलाओं की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गए।

Bidar 7 women died & 11 were injured collision truck auto rikshaw Bemalkheda Karnataka | बीदरः ऑटो रिक्शा-ट्रक में टक्कर, सात महिलाओं की मौत और दो वाहन चालक सहित 11 अन्य घायल, काम कर घर लौटे रही थी

घायलों में से दो की हालत गंभीर है। मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Highlightsऑटो रिक्शा की बरमालखेडा सरकारी स्कूल के समीप ट्रक से टक्कर हो गयी। महिलाएं मजदूर थीं और काम के बाद ऑटो रिक्शा से घर लौट रही थीं। घायलों में से दो की हालत गंभीर है। मामला दर्ज कर लिया गया है। 

बीदरः कर्नाटक के बीदर में बड़ा हादसा हो गया। आज ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में 7 महिलाओं की मृत्यु हो गई और 11 घायल हो गए। बीदर पुलिस ने कहा कि घटना बेमलखेड़ा गांव के पास हुई। घायलों को बीदर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

बीदर में चिट्टागुप्पा तालुक के एक गांव में शुक्रवार देर रात एक ऑटो रिक्शा और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में सात महिलाओं की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गए। ये महिलाएं मजदूर थीं और काम के बाद ऑटो रिक्शा से घर लौट रही थीं। ऑटो रिक्शा की बरमालखेडा सरकारी स्कूल के समीप ट्रक से टक्कर हो गयी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पार्वती (40), प्रभावती (36), गुंडम्मा (60), यदम्मा (40), जगम्मा (34), ईश्वरम्मा (55) और रुक्मणि बाई (60) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए 11 लोगों में दोनों वाहन के चालक भी शामिल हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर है। मामला दर्ज कर लिया गया है। 

Web Title: Bidar 7 women died & 11 were injured collision truck auto rikshaw Bemalkheda Karnataka

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे