लाइव न्यूज़ :

घर में अकेली देखकर रिश्तेदार ने नौ वर्षीय बच्ची से किया दुष्कर्म, अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रही है बालिका

By भाषा | Updated: January 15, 2022 18:19 IST

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बालीपटना इलाके के एक गांव में शुक्रवार को घटी।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची से बलात्कार तब किया गया जब वह घर में अकेली थी।राजधानी भुवनेश्वर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आरोपी व्यक्ति बच्ची के परिवार का करीबी है जो अक्सर उसके घर आया करता था।

भुनेश्वरः ओडिशा की पुलिस ने शनिवार को कहा कि भुवनेश्वर के बाहरी इलाके में एक नौ वर्षीय बच्ची से उसके रिश्तेदार ने कथित रूप से बलात्कार कर दिया। पुलिस ने बताया कि बच्ची अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रही है। आरोपी व्यक्ति पेशे से दिहाड़ी मजदूर है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बालीपटना इलाके के एक गांव में शुक्रवार को घटी। दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक बलात्कार करने का आरोपी व्यक्ति बच्ची का दूर का रिश्तेदार है। शिकायत में बताया गया है कि बच्ची से बलात्कार तब किया गया जब वह घर में अकेली थी।

अधिकारियों ने बताया कि बच्ची को पहले बालीपटना अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन बाद में उसे राजधानी भुवनेश्वर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक बच्ची की हालात फिलहाल गंभीर है। आरोपी व्यक्ति बच्ची के परिवार का करीबी है जो अक्सर उसके घर आया करता था।

चरवाहे की पत्थर से वार कर हत्या

तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में 56 वर्षीय चरवाहे का शव पुलिस ने बरामद किया है । उसके सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि यहां से करीब 35 किलोमीटर दूर अन्नूर के पास आज तड़के कथित तौर पर चरवाहे को एक पत्थर से मारा गया। उन्होंने बताया कि उसकी पहचान नटराजन के रूप में की गयी है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने नटराजन का शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मौत शराब के नशे में हुई मारपीट का नतीजा है क्योंकि मौके से शराब और शीतल पेय की खाली बोतलें और खाली कप मिले हैं। उन्होंने कहा कि फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की सेवाएं ली जा रही हैं और आगे की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा