भुवनेश्वरः सरकारी संस्थान में पढ़ने वाले 17-वर्षीय छात्र ने की खुदकुशी, शिक्षक ने स्कूल में ‘पिटाई’ की, मां ने की शिकायत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 13, 2023 13:11 IST2023-05-13T13:10:01+5:302023-05-13T13:11:10+5:30

भुवनेश्वरः अधिकारी ने बताया, "राणा के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि एक शिक्षक द्वारा पीटे जाने के बाद उसने (छात्र ने) आत्महत्या कर ली।"

Bhubaneswar 17-yr old student studying in government institute commits suicide teacher 'thrashes' him in school mother complains | भुवनेश्वरः सरकारी संस्थान में पढ़ने वाले 17-वर्षीय छात्र ने की खुदकुशी, शिक्षक ने स्कूल में ‘पिटाई’ की, मां ने की शिकायत

आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। 

Highlightsछात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। 

भुवनेश्वरः ओडिशा के एक सरकारी संस्थान में पढ़ने वाले 17-वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर एक शिक्षक द्वारा ‘पिटाई’ किये जाने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में इलेक्ट्रिकल ट्रेड के प्रथम वर्ष के छात्र रुद्र माधव राणा अपने छात्रावास के कमरे में पंखे से लटके पाये गये। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "राणा के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि एक शिक्षक द्वारा पीटे जाने के बाद उसने (छात्र ने) आत्महत्या कर ली।"

राणा की मां ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके बेटे ने उसे फोन किया था और बताया था कि शिक्षक ने उसकी पिटाई की है। अधिकारी ने बताया कि छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है। 

Web Title: Bhubaneswar 17-yr old student studying in government institute commits suicide teacher 'thrashes' him in school mother complains

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे