लाइव न्यूज़ :

महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर दूसरे परिवार के पांच वर्षीय बच्चे का अपहरण कर गला दबाकर मार डाला, जमीन को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2021 14:20 IST

जहांगीराबाद पुलिस थाना प्रभारी वीरेन्द्र चौहान ने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों समरीन एवं उसके छोटे भाई फरजान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों परिवार आपस में रिश्तेदार हैं और जमीन को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी।बच्चे फरदीन का उसके जहांगीराबाद थाना इलाके झदा कॉलोनी के घर के बाहर से अपहरण किया और गला दबा कर उसकी हत्या कर दी।

भोपालःमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो परिवारों के बीच हुए विवाद को लेकर एक परिवार की महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर दूसरे परिवार के पांच वर्षीय बच्चे की कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी।

जहांगीराबाद पुलिस थाना प्रभारी वीरेन्द्र चौहान ने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों समरीन एवं उसके छोटे भाई फरजान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि ये दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार हैं और जमीन को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी।

इसी रंजिश के चलते इन दोनों भाई-बहनों ने बच्चे फरदीन का उसके जहांगीराबाद थाना इलाके झदा कॉलोनी के घर के बाहर से अपहरण किया और गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। चौहान ने बताया कि उसके बाद दोनों आरोपी उसके शव को बोरे में रखकर शहर के छोला इलाके में ठिकाने लगाने गये थे।

लेकिन, लाश को ठिकाने लगाने से पहले ही पुलिस ने उन्हें वहां से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। चौहान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भादंसं की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा