लाइव न्यूज़ :

Bhopal Private School Rape Case: शहर में फैली सनसनी, 8 साल की मासूम का बलात्कार, तीन के खिलाफ एफआईआर, सीएम ने एसआईटी को दिया आदेश

By धीरज मिश्रा | Updated: May 1, 2024 16:50 IST

Bhopal School Rape Case: भोपाल के एक मशहूर स्कूल के हॉस्टल में एक आठ साल की मासूम का बलात्कार किया गया। इस घटना ने पूरे शहर में सनसनी मचा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल के एक मशहूर स्कूल के हॉस्टल में रेप पुलिस ने तीन के खिलाफ दर्ज की एफआईआर सीएम ने जांच के लिए एसआईटी को दिया आदेश

Bhopal School Rape Case:भोपाल के एक मशहूर स्कूल के हॉस्टल में एक आठ साल की मासूम का बलात्कार किया गया। इस घटना ने पूरे शहर में सनसनी मचा दी है। मामले की गंभीरता को देखते सीएम मोहन यादव ने पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी को आदेश दे दिया है। वहीं, मिसरोद पुलिस स्टेशन के प्रभारी मनीष राज भदोरिया ने कहा कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना वास्तव में कब हुई थी।

वहीं, इस संबंध में एक शिकायत के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण ( पॉक्सो एक्ट) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के नाम एफआईआर में दर्ज हैं, उनकी पहचान स्थापित की जा रही है।

पुलिस ने कुछ सवाल के जवाब दिए

उनसे जब पूछा गया कि लड़की को अपराध से पहले नशीला पदार्थ दिया गया था, तो भदोरिया ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ये सभी बातें स्पष्ट हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि पीड़िता की मेडिकल जांच कराने और उसका बयान दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े सबूत इकट्ठा करने के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या क्लिनिकल जांच में पुष्टि हुई है कि लड़की के साथ बलात्कार किया गया था। इस पर भदोरिया ने कहा कि एक व्यापक रिपोर्ट की प्रतीक्षा है।

हालांकि, डॉक्टरों द्वारा की गई मेडिकल जांच के दौरान लड़की के प्राइवेट पार्ट में चोटें और सूजन पाई गई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता ने यह आरोप लगाया है। लेकिन विस्तृत जानकारी में चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। भदोरिया ने कहा कि घटना की तारीख स्पष्ट नहीं होने के कारण हॉस्टल का सीसीटीवी फुटेज बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान स्थापित होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

टॅग्स :भोपालरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीCrime Investigation Departmentमोहन यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?