लाइव न्यूज़ :

भोपालः लव मैरिज से नाराज, पिता ने बेटी से किया रेप, फिर गला घोंटकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 17, 2021 14:36 IST

मप्र पुलिस के मुताबिक इस शर्मनाक अपराध में युवती का भाई भी शामिल था। पुलिस ने आरोपी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमामले में मृतका की बड़ी बहन से पूछताछ में अहम खुलासे हुए। बड़ी बहन के बयान के आधार पर ही आरोपी पिता और भाई की गिरफ्तारी की गई।नाराज पिता ने न सिर्फ बेटी की निर्ममता से हत्या कि बल्कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया।

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया हैं। राजधानी भोपाल में एक व्यक्ति ने सम्मान की खातिर क्रूरता की सारी हदों को पार कर दिया। दूसरे समाज के लड़के के साथ भागकर बेटी ने शादी क्या की, पिता ने बेटी से पहले दुष्कर्म किया और फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

 

पुलिस के मुताबिक इस शर्मनाक अपराध में युवती का भाई भी शामिल था। पुलिस ने आरोपी और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मृतका की बड़ी बहन से पूछताछ में अहम खुलासे हुए। बड़ी बहन के बयान के आधार पर ही आरोपी पिता और भाई की गिरफ्तारी की गई।

पुलिस के मुताबिक बेटी के लव मैरिज से नाराज पिता ने न सिर्फ बेटी की निर्ममता से हत्या कि बल्कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया। इस पूरी वारदात के खुलासे में पुलिस ने बताया कि इस शर्मनाक अपराध में युवती का भाई भी शामिल है और उसने अपराध के बाद इसकी जानकारी अपनी बड़ी बहन को भी दी थी।

भोपाल की रातीबड़ पुलिस के मुताबिक पूरी वारदात हैरान करने वाली है। पुलिस ने बीते रविवार को समसगढ़ के जंगल में युवती का शव बरामद किया था। पुलिस को जांच में पता चला कि मृतका ने एक वर्ष पूर्व ही सीहोर में प्रेम विवाह किया था। उसके प्रेम विवाह से पिता, भाई और परिवार के लोग नाराज थे, पुलिस ने इसी पर जांच शुरू की और पूरे मामले का खुलासा किया।

पुलिस को बड़ी बहन ने बताया कि मृतक महिला दिवाली के बाद भाई-दूज के लिए 4 नवंबर को उसके घर आई थी, तभी अचानक निमोनिया की वजह से बिमार चल रहे मृतका के बेटे की मौत हो गई थी, जिसके अंतिम संस्कार के लिये उसने अपने पिता और भाई को गांव से बुलाया था।

पुलिस के मुताबिक मृतक महिला अपने बच्चे का अंतिम संस्कार करने भाई और पिता के साथ जंगल में गई थी। इसी दौरान बाप-बेटे ने मिलकर उसकी हत्या को अंजाम दिया, इस सारे प्रकरण का खुलासा पुलिस ने मृतक महिला की बहन से पूछताछ के बाद किया।

आरोपी पिता ने बताया कि वह किसानी करता है। बेटी ने करीब एक साल पहले समाज से बाहर जाकर एक लड़के से लव मैरिज की थी। वह अपने पति के साथ रायपुर भाग गई थी। इसके बाद से समाज में उनकी बहुत बुराई हो रही थी। वह बेटी से बदला लेना चाहता था इसके चलते ही उसने इस घटना को अंजाम दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीभोपालBhopa Police Stationरेपहत्यामध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली