लाइव न्यूज़ :

भोपालः शेयर मार्केट में निवेश, आर्थिक एवं मानसिक परेशानी के चलते सरकारी डॉक्टर ने फांसी लगाकर दी जान, पढ़ें सुसाइड नोट में लिखा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 3, 2021 19:54 IST

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बताया कि डॉक्टर राकेश मनहर ने मंगलवार रात को नारियल खेड़ा इलाके में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देफिलहाल सरकारी संजीवनी क्लीनिक में सेवाएं दे रहे थे।डॉक्टर पहले शासकीय हमीदिया अस्पताल में पदस्थ थे।पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है।

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के 56 वर्षीय एक सरकारी डॉक्टर ने कथित तौर पर आर्थिक एवं मानसिक परेशानी के चलते मंगलवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

गौतम नगर थाना प्रभारी सौरभ पांडे ने बुधवार को बताया कि डॉक्टर राकेश मनहर ने मंगलवार रात को नारियल खेड़ा इलाके में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। डॉक्टर पहले शासकीय हमीदिया अस्पताल में पदस्थ थे और फिलहाल सरकारी संजीवनी क्लीनिक में सेवाएं दे रहे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उन्होंने आर्थिक परेशानी का जिक्र किया है और लिखा है, ‘‘लगातार नुकसान के कारण आर्थिक रुप से टूट चुका हूं। जीवन यापन करने में भी परेशानी होने लगी है।’’

डॉक्टर ने अपनी मौत के लिए स्वयं को जिम्मेदार बताते हुए इस मामले में परिजनों को परेशान नहीं करने की बात भी लिखी है। पांडे ने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। परिवार के सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर राकेश ने किसी व्यक्ति के माध्यम से शेयर मार्केट में काफी रुपयों का निवेश किया था, लेकिन उसमें उन्हें भारी घाटा हुआ था। इसके बाद से वह अवसाद में चले गए थे।

पशु चिकित्सक ने आत्महत्या की

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार को एक पशु चिकित्सक ने कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस कार्यालय के अनुसार, थाना कोतवाली देहात के गांव बरूकी में सरकारी आवास में रह रहे पशु चिकित्सक डॉक्टर सुशील कुमार ने देशी तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद के कारण सुशील कुमार अवसाद में चल रहे थे और प्रथम दृष्टया आत्महत्या का यही कारण पता चला है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशBhopa Police Stationभोपालडॉक्टर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा