लाइव न्यूज़ :

जहर खाने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत, कर्ज से परेशान, सबसे पहले ‘कोल्ड ड्रिंक’ में कुत्ते को जहर देकर मारा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 29, 2021 13:24 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्ज से परेशान संजीव जोशी (47), उसकी मां नंदिनी (67), पत्नी अर्चना (45), बेटियां ग्रिशमा (21) और पूर्वी (16) ने बृहस्पतिवार रात कथित तौर पर ‘कोल्ड ड्रिंक’ में जहर डालकर पी लिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे परिवार ने अपने रिश्तेदारों को व्हाट्सऐप पर घटना की जानकारी भी दी थी।पहले अपने कुत्ते को जहर दिया था, जिससे कुत्ता मर गया था। अर्चना जोशी की सोमवार सुबह इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

भोपालः भोपाल के पिपलानी इलाके में कथित तौर पर जहर खाने वाले परिवार के सभी पांच सदस्यों की मौत हो गई है। पिछले तीन दिनों में इलाज के दौरान सभी ने दम तोड़ दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कर्ज से परेशान संजीव जोशी (47), उसकी मां नंदिनी (67), पत्नी अर्चना (45), बेटियां ग्रिशमा (21) और पूर्वी (16) ने बृहस्पतिवार रात कथित तौर पर ‘कोल्ड ड्रिंक’ में जहर डालकर पी लिया था। पेशे से मिस्त्री (मैकेनिक) जोशी और उसके परिवार ने अपने रिश्तेदारों को व्हाट्सऐप पर घटना की जानकारी भी दी थी।

जोशी ने जहर का प्रभाव जांचने के लिए पहले अपने कुत्ते को जहर दिया था, जिससे कुत्ता मर गया था। पिपलानी थाना प्रभारी अजय नायर ने कहा, ‘‘नंदिनी और पूर्वी की शुक्रवार, ग्रिशमा की शनिवार सुबह, संजीव जोशी की शनिवार देर रात और अर्चना जोशी की सोमवार सुबह इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। ’’

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को कहा था कि जोशी ने सात से आठ लोगों से कर्ज लिया था। नायर ने बताया कि पुलिस ने चार महिलाओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रयागराज में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गंगापार नवाबगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात राजमार्ग पर एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। नवाबगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रविवार रात कुछ लोग दहियावां में दावत खाने के बाद अपने गांव बुदौना जाने के लिए लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर शिव गंगा ढाबा के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि रात करीब 11 बजे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राम सरन पाल (65), लल्लू पाल (45), समय लाल पाल (35), अर्जुन पाल (14) और राम चंदर पाल (60) के तौर पर की गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशभोपाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना