लाइव न्यूज़ :

भोपालः दो साल के भतीजे के रोने से नीट की तैयारी कर रहा देवर बना शैतान, गले, पेट और हाथ पर चाकू से वार कर भाभी को मार डाला, जानिए पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2022 15:35 IST

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण दो साल के भतीजे के रोने से चिकित्सा पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे देवर को पढ़ाई में खलल पैदा होता था और इससे भाभी और देवर में अक्सर विवाद होता था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने आरोपी हिरासत में ले लिया है।कविता का दो साल का बच्चा रो रहा था।कविता का पति नौकरी पर घर से बाहर गया हुआ था।

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार शाम को 22 वर्षीय युवक ने अपनी भाभी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानलकारी दी।

 

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण दो साल के भतीजे के रोने से चिकित्सा पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहे देवर को पढ़ाई में खलल पैदा होता था और इससे भाभी और देवर में अक्सर विवाद होता था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी हिरासत में ले लिया है।

गांधी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार शर्मा ने मंगलवार को बताया कि घटना सोमवार शाम को पांच बजे गांधी नगर थाना क्षेत्र के शांति नगर की है। सोमवार को मृतक कविता अहिरवार और उसकी सास घर में अपने काम में व्यस्त थीं तथा कविता का पति नौकरी पर घर से बाहर गया हुआ था। उन्होंने बताया कि कविता का दो साल का बच्चा रो रहा था।

इसको लेकर आरोपी मनोज ने भाभी से उसे चुप कराने के लिए कहा, क्योंकि उसे पढ़ने में दिक्कत हो रही थी। उन्होंने बताया कि इस पर कविता ने कहा कि चुप हो रहा है, थोड़ा सब्र करो। उन्होंने बताया कि यह सुनकर मनोज को गुस्सा आ गया और उसने सब्जी काटने वाले चाकू से कविता के गले, पेट और हाथ पर वार कर उसकी हत्या कर दी।

घटना के बाद मनोज मौके से फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने मृतक के परिजन के हवाले से बताया कि मनोज भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज से डायलिसिस का डिप्लोमा कोर्स कर चुका था और फिलहाल वह मेडिकल प्रवेश की परीक्षा नीट के लिये तैयारी कर रहा था।

बच्चे के रोने से उसकी पढ़ाई में खलल होने से मनोज का अक्सर अपनी भाभी से विवाद होता था। उन्होंने कहा कि घटना के समय सास घर से बाहर बाथरुम में थी । उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है विवेचना के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। 

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यामध्य प्रदेशBhopa Police Station
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली