लाइव न्यूज़ :

निजी कॉलेज की 3 लड़कियों के साथ बलात्कार, वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, आरोपी फरहान ने दोस्तों से सहेलियों को मिलवाने के लिए किया और यौन शोषण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 25, 2025 22:27 IST

तीनों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम एवं मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देफरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। अपराध के सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भोपालः मध्य प्रदेश के भोपाल में एक निजी कॉलेज की तीन लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहचान छिपाकर लड़कियों से दोस्ती की और उनके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। भोपाल के पुलिस आयुक्त एच सी मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने इस अपराध के सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इसकी जांच के लिए पुलिस की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि फरार तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

अधिकारी ने बताया कि तीनों के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम एवं मध्य प्रदेश धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों में से एक फरहान अली उर्फ ​​फराज कॉलेज का पूर्व छात्र है और उसने दो साल पहले अपनी पहचान छिपाकर एक लड़की से दोस्ती की थी, जब वह नाबालिग थी।

उन्होंने बताया कि उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया और उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़ितों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों का हवाला देते हुए पुलिस ने कहा कि आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया तथा उसकी सहेलियों को दो दोस्तों से मिलने के लिए विवश किया। इसी तरह अन्य लड़कियों का बलात्कार किया गया और विडियो बनाकर उनको भी ब्लैकमेल किया गया। यह घटना 18 अप्रैल को तब प्रकाश में आई जब पहली पीड़िता ने बाग सेवनिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे अपने दोस्तों से अपनी सहेलियों को मिलवाने के लिए मजबूर किया तथा उन्होंने उनका यौन शोषण किया तथा उन्हें ब्लैकमेल किया। जांचकर्ताओं के करीबी सूत्रों के अनुसार, जांच आगे बढ़ने पर पीड़ितों और आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshरेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली