लाइव न्यूज़ :

भोपाल: घर में अकेले छोड़ माता-पिता शादी में गए तो 12 साल के बच्चे ने कर ली आत्महत्या, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: February 14, 2022 13:08 IST

भोपाल के गोविंदपुरा इलाके में 12 साल के एक बच्चे ने इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसके माता-पिता उसे घर में अकेला छोड़ शादी समारोह में चले गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा इलाके की घटना।पुलिस के अनुसार खुद को घर पर अकेला छोड़े जाने से 12 साल का आर्यन नाराज था।माता-पिता ने आर्यन को बड़े भाई के साथ पार्टी में आने को कहा था, हालांकि बड़े भाई के पहुंचने से पहले ही आर्यन ने आत्महत्या कर ली।

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 12 साल के एक बच्चे ने एक केवल इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसके माता-पिता उसे अकेले छोड़ एक शादी समारोह में चले गए थे। घटना भोपाल के गोविंदपुरा इलाके की है। आत्महत्या करने वाला बच्चा छठी कक्षा में पढ़ता था।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि छठी कक्षा में पढ़ने वाला आर्यन खुद को घर में अकेले छोड़े जाने से निराश हो गया था। गोविंदपुरा पुलिस के अनुसार माता-पिता शनिवार शाम को शादी समारोह में गए थे। उसी दौरान ये घटना हुई।

पुलिस ने बताया, 'शनिवार को आर्यन के माता-पिता शादी में गए थे और अपने छोटे बेटे को कह गए कि वह घर पर रहकर बड़े भाई के आने का इंतजार करे। इसके बाद वह बड़े भाई के साथ पार्टी में आ जाए। बड़े भाई को हालांकि घर पहुंचने में कुछ देर हो गई। वह जब पहुंचा तो उसने आर्यन को घर में लगे सीलिंग फैन से लटका हुआ पाया।'

पड़ोसियों ने दी पुलिस को घटना की सूचना

बड़े भाई की रोने की आवाज सुनकर कुछ पड़ोसी वहां पहुंचे और उन्हें पूरे मामले की जानकारी मिली। इसके बाद किसी ने पुलिस और आर्यन के माता-पिता को भी घटना की जानकारी दी। माता-पिता भी फिर भागे-भागे पहुंचे और बच्चे को तीन-तीन निजी अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि तीनों अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्चे को मृत लाया हुआ घोषित किया।

पुलिस के अनुसार माता-पिता और परिवार के सदस्यों ने इस बात की पुष्टि की कि आर्यन अपने स्वभाव से बेहद जिद्दी था और खुद को पार्टी में नहीं ले जाने पर काफी नाराज था। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में किसी अन्य तरह की संदिग्ध स्थिति से इनकार किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीभोपालMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा