भोजपुरः 12 साल की भतीजी से चाचा ने किया रेप?, पीट-पीटकर मारकर, शव को खाट से बांधा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 17, 2024 18:15 IST2024-12-17T18:14:27+5:302024-12-17T18:15:37+5:30

पीड़ित परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने लड़की की हत्या करने के बाद उसके शव को खाट से बांध दिया था।

Bhojpur Uncle rape 12 year old niece beat her death tied her body cot bihar police ara dharahara hanuman tola | भोजपुरः 12 साल की भतीजी से चाचा ने किया रेप?, पीट-पीटकर मारकर, शव को खाट से बांधा

सांकेतिक फोटो

Highlightsलड़की अपने चाचा के घर कुछ लेने गई थी। आरोपी के घर गए और पीड़िता का शव खाट से बंधा हुआ मिला। लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

आराः बिहार के भोजपुर जिले में 12 वर्षीय लड़की के साथ उसके चाचा ने कथित तौर पर बलात्कार किया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राज ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, "घटना सोमवार रात जिला मुख्यालय आरा के नगर थाना अंतर्गत धरहरा हनुमान टोला इलाके में घटित हुई। मैंने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।" एसपी के मुताबिक, इलाके के लोगों ने पुलिस कर्मियों को बताया कि आरोपी ने अपने घर में लड़की का यौन उत्पीड़न किया और फिर उसे पीट-पीटकर मार डाला। लड़की अपने चाचा के घर कुछ लेने गई थी। पीड़ित परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने लड़की की हत्या करने के बाद उसके शव को खाट से बांध दिया था।

लड़की की तलाश के दौरान जब वे आरोपी के घर गए और पीड़िता का शव एक खाट से बंधा हुआ मिला। एसपी ने कहा कि तब तक इलाके के अन्य निवासी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों ने आरोपी की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी ने कहा, "लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।"

Web Title: Bhojpur Uncle rape 12 year old niece beat her death tied her body cot bihar police ara dharahara hanuman tola

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे