लाइव न्यूज़ :

भोजपुरः सात साल के बच्चे के साथ तीन लड़कों ने किया अप्राकृतिक यौनाचार, ईंट मारा और जान से मारने की धमकी, अस्पताल में भर्ती होने के बाद खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: June 5, 2022 17:58 IST

बिहार में भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला है. थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि तीन किशोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

Open in App
ठळक मुद्देसिविल सर्जन डॉ. रामप्रीत सिंह के निर्देश पर तीन सदस्यीय बोर्ड गठित किया गया.घटना के बाद पीड़ित बच्चे की तबीयत खराब हो गई और चुप रहने लगा.बोर्ड गठित कर उसकी मेडिकल जांच की गई.

पटनाः बिहार में भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां सात साल के बच्चे के साथ तीन लड़कों के द्वारा अप्राकृतिक यौनाचार किये जाने का मामला सामने आया है. पीडित बच्चा तीसरी कक्षा का छात्र है.

यही नहीं चुप नहीं रहने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है. पीड़ित बच्चा ने गांव के ही तीन लड़कों पर आरोप लगाया गया है. बताया जाता है कि घटना करीब एक सप्ताह पहले की है. इस संबंध में तीन जून को तीनों के खिलाफ स्थानीय थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस को सूचना देने से पहले पंचायत में मामले को रफा-दफा करने की कोशिश हुई.

इसके बाद पुलिस पीड़ित बच्चे की मेडिकल जांच करा छानबीन में जुट गई है प्राथमिकी के अनुसार 24 मई को गांव के ही तीन किशोर बच्चे को गांव के बधार में ले गये. वहां मुंह बंद कर उसके साथ जबरन अप्राकृतिक यौनाचार किया गया. इस दौरान ईंट मार कर उसे डराया गया और धमकी भी दी गई. दुष्कर्मियों के द्वारा कहा गया कि किसी को घटना के बारे में बताया गया, तो जान मार दिया जायेगा.

इस घटना के बाद पीड़ित बच्चे की तबीयत खराब हो गई और वह चुप रहने लगा. उसे देख परिजनों द्वारा जगदीशपुर के रेफरल अस्पताल में उसका इलाज कराया गया. उसके बाद तीन जून को परिजन थाने पहुंचे और केस किया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि तीन किशोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड को लेकर छापेमारी की जा रही है. छात्र की मेडिकल जांच भी कराई गई है. पुलिस पीडित बच्चे मेडिकल जांच कराने सदर अस्पताल आई थी. वहां बोर्ड गठित कर उसकी मेडिकल जांच की गई. इसे लेकर सिविल सर्जन डॉ. रामप्रीत सिंह के निर्देश पर तीन सदस्यीय बोर्ड गठित किया गया.

बोर्ड में ऑन ड्यूटी डॉक्टर आशुतोष कुमार, डॉ. महावीर प्रसाद गुप्ता और डॉ. अशोक कुमार शामिल थे. इधर, सूत्रों के अनुसार शर्मनाक घटना के बाद पहले पंचायती के जरिए सलटाने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपितों के परिजनों द्वारा बात नहीं मानी गई. इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत स्थानीय थाने में की.

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली