लाइव न्यूज़ :

Bhojpur murder: झगड़ा के बाद विवाद, लालू यादव ने पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की धारदार हथियार से वार कर हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2024 11:38 IST

Bhojpur murder: पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी सहित दो नाबालिग बच्चों की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त भी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Bhojpur murder: बिहार के भोजपुर जिले में एक व्यक्ति ने विवाद के बाद अपनी पत्नी और दो नाबालिग बच्चों की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। भोजपुर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय द्वारा मंगलवार रात जारी एक बयान के अनुसार, पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी सहित दो नाबालिग बच्चों की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बयान के अनुसार, मंगलवार को अजीमाबाद थाना क्षेत्र के तहत मिल्की गांव से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि इस गांव के रहने वाले लालू यादव नामक व्यक्ति ने पत्नी से झगड़ा होने के बाद धारदार हथियार उसकी तथा दो नाबालिग बच्चों की हत्या कर दी। सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ पदाधिकारी तथा फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। बयान में कहा गया है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त भी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारहत्याPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली