भोजपुरः नशे में धुत देवर ने पड़ोसी के साथ मिलकर बच्चों के सामने भाभी से की हैवानियत, विरोध करने पर गला दबाकर हत्या की, कुम्हरी नदी के‎ पास दफनाया

By एस पी सिन्हा | Updated: May 18, 2023 15:01 IST2023-05-18T15:00:52+5:302023-05-18T15:01:49+5:30

बिहार में भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के जहनपुर गांव का मामला है। पुलिस ने मृतका के देवर श्रीराम और‎ पड़ोसी दरोगा राम को गिरफ्तार किया है।

Bhojpur Drunken devar along with neighbor brutalized bhabhi in front children strangled her to death when she protested buried near Kumhri river | भोजपुरः नशे में धुत देवर ने पड़ोसी के साथ मिलकर बच्चों के सामने भाभी से की हैवानियत, विरोध करने पर गला दबाकर हत्या की, कुम्हरी नदी के‎ पास दफनाया

शव को गांव‎ के दक्षिण टूटा पुल‎ के पास नदी‎ किनारे दफना दिया था।

Highlightsबच्चे की बातें सुनने के बाद पति ने बुधवार को पुलिस में केस दर्ज कराया।पुलिस ने शव को बुधवार को कुम्हरी‎ नदी के पास बरामद किया।शव को गांव‎ के दक्षिण टूटा पुल‎ के पास नदी‎ किनारे दफना दिया था।

पटनाः बिहार में वारदात भोजपुर जिले के चांदी थाना क्षेत्र के जहनपुर गांव से रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां नशे में धुत देवर ने पड़ोसी के साथ मिलकर आठ साल बेटे के आंखों के सामने अपने भाभी की अस्मत लुटी, फिर गला दबाकर हत्या कर दी।

 

इसके बाद शव को चांदी‎ थाना क्षेत्र के जहनपुर गांव में कुम्हरी नदी के‎ पास जमीन में दफना दिया था।‎ वारदात के वक्त महिला की 3 महीने की बच्ची और 8 साल बेटा घर में मौजूद था। वारदात के वक्त पति घर पर मौजूद नहीं था। उसके लौटने के बाद बच्चे ने पूरी कहानी बताई।

बताया जाता है कि महिला का पति जब घर लौटा तो उसने देखा बेटी कमरे में रो रही थी। उसे लगा कि पत्नी किसी काम बाहर गई होगी। बड़ा बेटा डरा, सहमा बैठा हुआ था। पिता ने उससे कारण पूछा को उसने पूरी कहानी बताई। बच्चे ने बताया कि चाचा अपने दोस्त के साथ आए थे। मां को उठाकर पीछे वाले कमरे में ले गए।

मां बहुत चिल्ला रही थी। बचाने की गुहार लगा रही थी। दोनों ने उसकी हत्या कर दी। शव घर से लेकर चले गए। बच्चे की बातें सुनने के बाद पति ने बुधवार को पुलिस में केस दर्ज कराया। पुलिस ने शव को बुधवार को कुम्हरी‎ नदी के पास बरामद किया। पुलिस ने मृतका के देवर श्रीराम और‎ पड़ोसी दरोगा राम को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।

इस कांड में दो अन्य लोगों का भी‎ नाम सामने आ रहा है। वो दूसरे थाना क्षेत्र के हैं‎ और घटना के बाद फरार हैं। पुलिस इसकी‎ जांच कर रही है। इस संबंध में भोजपुर के एसपी प्रमोद‎ कुमार ने बताया कि गांव‎ के ही दो लोगों‎ ने सामूहिक‎ दुष्कर्म करने के‎ बाद महिला की‎ हत्या कर दी। शव को गांव‎ के दक्षिण टूटा पुल‎ के पास नदी‎ किनारे दफना दिया था।‎

जिसके बाद एएसपी चंद्रप्रकाश के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने काफी खोजबीन के बाद नदी किनारे गाड़े हुए शव को बरामद किया। घटना में कलक्टर‎ राम के बेटे श्री राम‎ मुसहर और रंग‎ बहादुर मुसहर के‎ बेटे दरोगा मुसहर‎ को गिरफ्तार कर‎ जेल भेज दिया‎ गया। ‎इस कांड में कितने‎ लोग शामिल हैं, इसकी जांच‎ हो रही है।

Web Title: Bhojpur Drunken devar along with neighbor brutalized bhabhi in front children strangled her to death when she protested buried near Kumhri river

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे