लाइव न्यूज़ :

भोजपुरः अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक से लूटे करीब 15 लाख रुपये, बैंक मैनेजर और ग्राहकों के साथ मारपीट

By एस पी सिन्हा | Updated: March 7, 2022 21:54 IST

पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. बैंक और आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है.

Open in App
ठळक मुद्दे चार की संख्या में आए लुटेरों ने बैंक मैनेजर और ग्राहकों के साथ मारपीट भी की है.बाइक पर हथियारबंद अपराधी बीबीगंज स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में पहुंचे.अपराधियों ने बैंक के स्टाफ व ग्राहकों को बंदूक की नोक पर ले लिया.

पटनाः बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं. अपराधियों ने इस बार भोजपुर जिले के मुख्यालय आरा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है.

हथियारबंद अपराधियों ने भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में हथियारबंद अपराधियों ने आज दिनदहाड़े लाखों रुपये लूट लिए. चार की संख्या में आए लुटेरों ने बैंक मैनेजर और ग्राहकों के साथ मारपीट भी की है.

प्राप्त जानकारी के आज दोपहर करीब दो बजे दो अपाची बाइक पर हथियारबंद अपराधी बीबीगंज स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में पहुंचे. बैंक में प्रवेश करते ही अपराधियों ने बैंक के स्टाफ व ग्राहकों को बंदूक की नोक पर ले लिया. इसके बाद तिजोरी में रखे करीब 15 लाख रुपये नगद लेकर चलते बने. नगद लूट की इस बड़ी वारदात से इलाके में सनसनी मच गई.

लूट की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कप्तान विनय तिवारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. साथ में कई थानों की टीम भी पहुंची है. पुलिस लूटकांड में शामिल अपराधियों की धरपकड के लिए सघन छापेमारी अभियान चला रही है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. बैंक और आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई