लाइव न्यूज़ :

Bhojpur Crime News: एक्सिस बैंक से 16.50 लाख रुपए लूटकर लुटेरे फरार, कैशियर को पिस्टल की नोक पर कब्‍जे में लिया

By एस पी सिन्हा | Updated: December 6, 2023 18:15 IST

Bhojpur Crime News: भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र में पुराना होमगार्ड मोड़ स्थित एक्सिस बैंक से 16.50 लाख रुपए लूटकर लुटेरे फरार हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देकैशियर को पिस्टल की नोक पर कब्‍जे में ले लिया। घटना के वक्त बैंक में मैनेजर असहर काजी समेत 14 स्टाफ मौजूद थे। अपराधियों के होने की खबर पुलिस को लगी तो ,पुलिस ने बैंक को चारों तरफ से घेर लिया।

Bhojpur Crime News: बिहार कानून-व्यवस्था दुरूस्त होने और अपराध में आई कमी का दावा करने वाली सुशासन की सरकार में बेखौफ अपराधियों के द्वारा आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। बैंक लूट की घटना तो आम बात हो गई है। इसी कड़ी में भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के पुराना होमगार्ड मोड़ स्थित एक्सिस बैंक से 16.50 लाख रुपए लूटकर लुटेरे फरार हो गए।

भोजपुर के एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि लुटेरे बैंक में कस्टमर बनकर सुबह करीब 10.50 बजे घुसे थे और कैशियर को पिस्टल की नोक पर कब्‍जे में ले लिया। एसपी ने बताया कि घटना के वक्त बैंक में मैनेजर असहर काजी समेत 14 स्टाफ मौजूद थे। बैंक में अपराधियों के होने की खबर पुलिस को लगी तो ,पुलिस ने बैंक को चारों तरफ से घेर लिया।

गोलीबारी की आशंका को देखते हुए बुलेट प्रूफ जैकेट भी मंगवा लिए। लेकिन इसी बीच लुटेरे कैश काउंटर से 16.50  लाख रुपये लूटकर बैंक में ताला मारकर पिछले रास्ते से भाग गए। इस दौरान बैंक मैनेजर समेत अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। अपराधियों की उम्र करीब 20 से 21 साल के आसपास थी।

एसपी के अनुसार लुटेरे करीब 6 से 7 की संख्या में थे। उन्होंने अपने हाथों में पिस्टल ले रखा था। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों की पहचान और उन्हें पकड़ने की कोशिश में लगी है। अपराधियों का फोटो और वीडियो प्राप्त हो गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम चिह्नित करने में लगी है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली