लाइव न्यूज़ :

Bhojpur Crime News: 8 से 10 बदमाश घर में घुसे और 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को उठाकर ले गए और किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता को घर से करीब 2 किमी दूर खेत में फेंका

By एस पी सिन्हा | Updated: February 2, 2024 18:07 IST

Bhojpur Crime News: पीड़िता के परिवार के लोग उसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। घर में 13 वर्षीय लड़की और उसका छोटा भाई था। बिहार में भोजपुर जिले के कोईलवर थाना अंतर्गत गीधा ओपी क्षेत्र का मामला है।

Open in App
ठळक मुद्देबदमाश जबरन घर में घुस गए और लड़की को घर से खींचकर अपने साथ ले गए। सुनसान जगह पर ले जाकर सभी ने बारी-बारी से नाबालिग लड़की को अपने हवस का शिकार बनाया।परिजन जब घर पहुंचे तो नाबालिग बेटी को घर से लापता पाया। इसके बाद लड़की को खोजबीन शुरू की गई।

Bhojpur Crime News: बिहार में भोजपुर जिले के कोईलवर थाना अंतर्गत गीधा ओपी क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां 8 से 10 बदमाश घर से युवती को जबरन उठा ले गए और सुनसान जगह पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि दुष्कर्मियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद लड़की को घर से करीब 2 किलोमीटर खेत में फेंक दिया। पीड़िता 13 वर्षीय है। पिता ग्रामीण चिकित्सक हैं और एक राजनीतिक दल में जिला प्रधान महासचिव के पद पर कार्यरत हैं। दरअसल, गुरुवार की रात गांव में एक शादी समारोह था।

पीड़िता के परिवार के लोग उसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। घर में 13 वर्षीय लड़की और उसका छोटा भाई था। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर बदमाश जबरन घर में घुस गए और लड़की को घर से खींचकर अपने साथ ले गए। गांव के बाहर सुनसान जगह पर ले जाकर सभी ने बारी-बारी से नाबालिग लड़की को अपने हवस का शिकार बनाया।

परिजन जब घर पहुंचे तो नाबालिग बेटी को घर से लापता पाया। इसके बाद लड़की को खोजबीन शुरू की गई। पीड़िता गांव के बाहर खेत से बदहवास हालत में मिली। परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि जब हम बेटी को खोज रहे थे, तभी एक बदमाश ने जोर से आवाज लगाकर कहा कि बेटी यहां पर है। उन्होंने आगे बताया कि वह जब खेत में पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश वहां से फरार हो गए। पीड़ित के पिता ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। गंभीर हालात में लड़की का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने प्रशिक्षु डीएसपी काजल जयसवाल को जांच के लिए भेजा। महिला थाना को भी लगाया गया है। आरोपित के स्वजनों से पूछताछ चल रही है। इस मामले में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि सदर अनुमंडल के गीधा ओपी को फोन पर इस वारदात की जानकारी मिली।

उन्होंने बताया कि एक शख्स ने फोन पर बताया कि एक लड़की के साथ कुछ गलत घटना हो गई है। फोन पर उस आदमी ने कहा कि लड़की के साथ गलत करने आरोप में उसके घर वाले एक लड़के की पिटाई कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे छुड़ाया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली