लाइव न्यूज़ :

भोजपुरः चचेरे भाई ने बहन के साथ चार साल से कर रहा था यौन शोषण, बच्चे की मां बन गई पीड़िता, कई बार रेप करने के बाद शराब पीकर मारपीट किया, पति के बाद भाई ने दिखा धोखा!

By एस पी सिन्हा | Updated: July 3, 2023 16:54 IST

पुलिस ने आरोपित चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित ध्रुर्व शर्मा उर्फ दीपू शर्मा चरपोखरी स्थित एक गांव का निवासी है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपित भाई नवादा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में ही किराए पर रहता था। पुलिस के अनुसार पीड़िता की पूर्व में शादी हुई थी।महिला कोर्ट के माध्यम से भरण-पोषण का खर्चा पति से ले रही थी।

पटनाः बिहार में भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र से रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक द्वारा अपनी ही चचेरी बहन का चार सालों तक यौन शोषण किया गया। वहीं, रिश्ते को कलंकित करने वाली इस घटना के बाद पीडिता चचेरी बहन अपने ही चचेरे भाई के एक बच्चे की मां बन गई।

वहीं, भाई से धोखा खाने के बाद पीड़िता ने अपने चचेरे भाई के विरुद्ध नवादा थाना में नामजद प्राथमिकी कराई है। पीड़िता ने चचेरे भाई पर यौन शौषण करने और शराब पीकर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित ध्रुर्व शर्मा उर्फ दीपू शर्मा चरपोखरी स्थित एक गांव का निवासी है।

आरोपित भाई नवादा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में ही किराए पर रहता था। पुलिस के अनुसार पीड़िता की पूर्व में शादी हुई थी। इसके बाद एक बच्चा भी हुआ। बाद में वह पति से अलग हो गई थी। महिला कोर्ट के माध्यम से भरण-पोषण का खर्चा पति से ले रही थी। इसी दौरान वह अपने चचेरे भाई के संपर्क में आ गई।

इसके बाद वह उसके साथ किराए के मकान में रहने लगी। इस दौरान चचेरे भाई ने कई बार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को शर्मशार किया। आरोपित चचेरी बहन को पत्नी के रूप में रखता था। पड़ोसियों तक को अपने रिश्ते की भनक नहीं लगने दी। पीड़िता का आरोप है कि यौन शोषण के दौरान उसका एक बच्चा भी हुआ है।

नवादा के थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले पुलिस ने यौन शोषण और उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता को बहला-फुसलाकर और झांसे में लेकर यौन शोषण किया गया है। शिकायत के बाद तत्काल प्राथमिकी करते हुए आरोपित की गिरफ्तारी की गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar Policeरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर