लाइव न्यूज़ :

Bhojpur: खंभे से बांध कर प्रेमी की पिटाई?, तब तक मारा जब..., दिवाली की रात प्रेमिका से मिलकर हैप्पी दिवाली बोलने गया

By एस पी सिन्हा | Updated: November 1, 2024 15:22 IST

Bhojpur: हत्या की सूचना मिलते ही तरारी थानाध्यक्ष पीके भास्कर ने चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोर को सबने मिलकर पकड़ लिया और चोर बताकर पिटाई करना शुरू कर दिया।भीड़ में शामिल लोगों ने ही उसे एक बिजली के पोल से बांध दिया और बुरी तरह से पिटाई करने लगे। मृतक किशोर तरारी थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी मनोज बारी का 16 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार था।

Bhojpur:बिहार में भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के बड़गांव से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, दिवाली की रात अपनी प्रेमिका से मिलकर हैप्पी दिवाली बोलने गया एक प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। प्रेमिका के गांव के लोगों ने उसे खंभे से बांध कर ऐसी पिटाई की, जिससे वहीं उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आगे की छानबीन की जा रही है। प्रेमी की उम्र 16 साल बताई जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही कांड के शेष आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। बताया जा रहा है कि आरोपी किशोर दिवाली की रात अपनी प्रेमिका से मिलकर हैप्पी दिवाली बोलने गया था, लेकिन परिवार के लोगों को इसकी भनक लग गई। किशोर को सबने मिलकर पकड़ लिया और चोर बताकर पिटाई करना शुरू कर दिया।

भीड़ में शामिल लोगों ने ही उसे एक बिजली के पोल से बांध दिया और बुरी तरह से पिटाई करने लगे। मारपीट से किशोर की मौत हो गई। हत्या की सूचना मिलते ही तरारी थानाध्यक्ष पीके भास्कर ने चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि मृतक किशोर तरारी थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी मनोज बारी का 16 वर्षीय पुत्र प्रेम कुमार था।

घटनास्थल पर पिरो पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, एएसपी के. के. सिंह पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। घटना के संबंध में पुलिस के समक्ष मृतक के पिता मनोज बारी ने मौखिक बयान दिया कि मेरा बेटा प्रेम कुमार कई माह से गांव के अजय शर्मा के घर गिट्टी छड़ के दुकान पर मजदूरी का काम करता था।

दिवाली की आधी रात दुकानदार ने फोन से बताया कि घर में चोरी छेड़खानी करते प्रेम को रंगेहाथ पकड़ा गया है। जब मैं मौके पर पहुंचा तो देखा कि आरोपियों ने अपने दरवाजे पर स्थित बिजली की खम्भे से मेरे बेटे को बांध बेरहमी से पीट रहे हैं।

नजरों के सामने हीं मेरे बेटे को पीट पीट कर लोगों ने मार डाला। अधमरा बेटा पानी पीने के लिए तड़प रहा था, तब मेरी पुत्री नेहा पानी लाकर अपने भाई को एक घूंट पानी पिलाने की प्रयास की, तो हत्यारों ने पानी भी नहीं पिलाने दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली