लाइव न्यूज़ :

भिवानीः दादम खनन क्षेत्र में भूस्खलन, 2 की मौत, कई और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 1, 2022 17:38 IST

भूस्खलन की घटना तोशाम ब्लॉक में हुई और करीब आधा दर्जन डंपर तथा कुछ मशीनें भी मलबे में दब गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों के दबे होने की आशंका है और बचाव एवं राहत कार्य जारी है।मंत्री जे पी दलाल मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। 

चंडीगढ़ः हरियाणा के भिवानी जिले में दादम खनन क्षेत्र में शनिवार को भूस्खलन से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि कई और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भूस्खलन की घटना तोशाम ब्लॉक में हुई और करीब आधा दर्जन डंपर तथा कुछ मशीनें भी मलबे में दब गई हैं। तोशाम थाने के निरीक्षक सुखबीर ने कहा, ‘‘इस घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हुई है।’’ उन्होंने बताया कि मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है, मलबे में और भी लोगों के दबे होने की आशंका है और बचाव एवं राहत कार्य जारी है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस घटना को लेकर जिला प्रशासन के निरंतर संपर्क में है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भिवानी के दादम खनन क्षेत्र में भूस्खलन की घटना से दुखी हूं। मैं लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं, ताकि तेजी से बचाव अभियान सुनिश्चित किया जा सके और घायलों की तत्काल सहायता की जा सके।’’

इस बीच, राज्य सरकार के मंत्री जे पी दलाल मौके पर पहुंच गए हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता मलबे में दबे लोगों को निकालना है और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह