लाइव न्यूज़ :

पिता ने अपने दस वर्षीय पुत्र को गोली मारी, बाद में की आत्महत्या, जानें क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 10, 2022 13:52 IST

पुलिस उपाधीक्षक अरविंद दहिया ने बताया कि घटना के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है, पुलिस जानकारी जुटा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसंदीप एक साधन संपन्न किसान था व उसके पास अच्छी खासी जमीन थी।संदीप का एक छोटा भाई है जो उसकी खेती बाड़ी के काम में मदद करता है।

भिवानीःहरियाणा के भिवानी जिले के हरियावास गांव में एक पिता ने अपने पुत्र को गोली मार दी और बाद में आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब तीन बजे हरियावास गांव निवासी संदीप (35) अपने बेटे को लेकर खेत में गया था और उसने वहीं अपने दस वर्षीय पुत्र को गोली मार दी और इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही परिजन दोनों को हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर गए जहां दोनों की मौत हो गयी। पुलिस उपाधीक्षक अरविंद दहिया ने बताया कि घटना के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है, पुलिस जानकारी जुटा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि संदीप एक साधन संपन्न किसान था व उसके पास अच्छी खासी जमीन थी। संदीप का एक छोटा भाई है जो उसकी खेती बाड़ी के काम में मदद करता है।

पिता के धन को लेकर हुए विवाद में भाई की हत्या

पलामू जिले में कथित तौर पर पिता के धन को लेकर हुए विवाद में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की चाकू से हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि घटना मेदिनीनगर ग्रामीण थानान्तर्गत सिंगरा कला गांव में कल रात हुई, जहां इन्द्रजीत यादव ने अपने बड़े भाई यमुना यादव की चाकू मार कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर पहुंचे थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि मारे गये व्यक्ति के पिता हृदयानंद यादव की भारतीय खाद्य निगम में नौकरी के दौरान 2002 में मृत्यु हो गई थी और अनुकंपा के आधार पर छह भाइयों में सबसे बड़े भाई को नौकरी मिली थी। उन्होंने बताया कि पिता के धन को लेकर इनके बीच हमेशा झगड़ा होता था। जिसके परिणामस्वरूप यह घटना हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणाहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली