लाइव न्यूज़ :

Bhiwandi Crime: 74 वर्षीय महिला का गला रेता, सोने के गहने लेकर भागा और सबूत मिटाने के लिए घर में आग लगाई, ऑनलाइन जुए के आदी अभिमन्यु गुप्ता की शातिर दिमाग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2024 18:22 IST

Bhiwandi Crime: अधिकारी के अनुसार, जांच में पता चला है कि गुप्ता आनलाइन जुए का आदी था और वह दो लाख से अधिक रुपये हार चुका था।

Open in App
ठळक मुद्देअभिमन्यु गुप्ता (35) ने सेवामेरी आगस्टिन नादर पर उस समय हमला किया जब वह घर पर अकेली थी।आरोपी ने बुजुर्ग महिला का गला रेत दिया और सोने के गहने लेकर भाग गया। ठाणे के एक ‘लॉज’ से ढूंढ निकाला और शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

Bhiwandi Crime: ठाणे जिले के भिवंडी में एक व्यक्ति को पुलिस ने 74 वर्षीय एक महिला की हत्या करने, उसके सोने के आभूषण चुराने और सबूतों को नष्ट करने के लिए घर में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को आनलाइन जुए की लत थी। भिवंडी तालुका पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह घटना 14 अगस्त को जाटेवाड़ा में हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘अभिमन्यु गुप्ता (35) ने सेवामेरी आगस्टिन नादर पर उस समय हमला किया जब वह घर पर अकेली थी।

आरोपी ने बुजुर्ग महिला का गला रेत दिया और सोने के गहने लेकर भाग गया। उसने सबूत मिटाने के लिए घर में आग भी लगा दी। हमने उसे ठाणे के एक ‘लॉज’ से ढूंढ निकाला और शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। उस पर हत्या और अन्य अपराधों के आरोप हैं।’’ अधिकारी के अनुसार, जांच में पता चला है कि गुप्ता आनलाइन जुए का आदी था और वह दो लाख से अधिक रुपये हार चुका था।

जुए में हुए नुकसान की भरपाई के लिए उसने नादर के घर पर लूट की योजना बनाई। अधिकारी ने कहा, ‘‘गुप्ता पीड़िता के बेटे द्वारा संचालित डेयरी में काम करता था, इसलिए उसके पास परिवार का विवरण था। उसे 28 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसोशल मीडियाThane Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज