लाइव न्यूज़ :

Bhind: पारले क्रैकजैक बिस्कुट फैक्टरी में आग, 22 वर्षीय देशराज सिंह की मौत?, 80 कर्मचारी रात्रि पाली में कर रहे थे काम, 30 करोड़ रुपये का नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 3, 2025 07:41 IST

Bhind: गोहद के उप संभागीय मजिस्ट्रेट पराग जैन ने बताया कि घटना के समय इकाई में करीब 80 कर्मचारी रात्रि पाली में काम कर रहे थे और उनमें से एक की दम घुटने से मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमृतक की पहचान देशराज सिंह के रूप में हुई है।लगभग 90 प्रतिशत आग बुझा दी गई है।नुकसान का तत्काल पता नहीं चल सका है।

Bhind: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में रविवार तड़के एक बिस्कुट फैक्टरी में आग लगने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, भिंड से लगभग 60 किलोमीटर दूर मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में विक्रम आर्य फूड प्रोडक्ट्स की क्रैकजैक बिस्कुट इकाई में सुबह करीब 5:30 बजे आग लग गई जिसका कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। गोहद के उप संभागीय मजिस्ट्रेट पराग जैन ने बताया कि घटना के समय इकाई में करीब 80 कर्मचारी रात्रि पाली में काम कर रहे थे और उनमें से एक की दम घुटने से मौत हो गई।

मृतक की पहचान देशराज सिंह के रूप में हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आठ घंटे से अधिक समय के बाद दोपहर दो बजे आग पर काबू पाया जा सका। जैन ने बताया कि भारतीय वायुसेना (आईएएफ) की एक गाड़ी समेत 11 दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। उन्होंने कहा, "लगभग 90 प्रतिशत आग बुझा दी गई है।"

एसडीएम ने बताया कि बिस्कुट बनाने वाली इकाई की इमारत और मशीनरी क्षतिग्रस्त हो गई। जैन ने संकेत दिया कि बिस्कुट में इस्तेमाल होने वाले तेल के कारण आग फैली होगी। उन्होंने कहा कि आग ने 100 मीटर के क्षेत्र को अपनी चपेट में लेकर भारी तबाही मचाई। जिलाधिकारी संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मशीनरी और अन्य वस्तुओं को हुए नुकसान का तत्काल पता नहीं चल सका है।

हालांकि अपुष्ट रिपोर्टों के अनुसार 30 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आग लगने की किसी भी संभावित घटना को रोकने के लिए बिस्कुट के पैकेट को अलग कर दिया गया है। "दोपहर दो बजे आग पर काबू पा लिया गया।" जिलाधिकारी ने बताया कि विक्रम आर्य फूड प्रोडक्ट्स पारले के लिए क्रैकजैक ब्रांड के बिस्कुट बनाती है।

मप्र: धार जिले में पिकनिक पर गई छात्रा की झरने के पास संतुलन बिगड़ने से गिरकर मौत

मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार को पिकनिक पर गई एक छात्रा झरने के पास सीढ़ियों से उतरते समय गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर ढाल पंचायत के अंतर्गत जोगी भड़क झरने के पास यह हादसा हुआ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत बाकलवार ने बताया कि इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुछ छात्र पिकनिक मनाने के लिए पर्यटन स्थल गए थे। उन्होंने बताया कि उनमें से एक छात्रा झरने के पास सीढ़ियों से उतरते समय अपना संतुलन खो बैठी और 500 फुट गहरी खाई में गिर गई। अधिकारी ने बताया कि छात्रा की पहचान 25 वर्षीय अंशिका शुक्ला के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि अनूपपुर जिले की निवासी शुक्ला की सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradeshअग्निकांडFire Accident
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े