लाइव न्यूज़ :

साइकिल से लौट रही अपहृत 16 वर्षीय दलित छात्रा का शव क्षत-विक्षत हालत में खेत में मिला, कुछ ही दूरी पर 11वीं कक्षा की छात्रा की स्कूल बस्ता बरामद, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2022 22:04 IST

मध्य प्रदेशः पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके शव से कुछ ही दूरी पर 11वीं कक्षा की इस छात्रा की साइकिल एवं स्कूल का बस्ता भी मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देआक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने इलाके में सड़क जाम कर दिया।अपहरण कर हत्या करने वालों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।परिजनों ने मांग की शव का पोस्टमॉर्टम ग्वालियर के चिकित्सकों की मेडिकल टीम द्वारा कराया जाए।

भिण्डः मध्य प्रदेश के भिण्ड जिले के एक गांव में चार दिन पहले स्कूल से साइकिल से लौट रही कथित रूप से अपहृत 16 वर्षीय दलित छात्रा का शव रविवार को क्षत-विक्षत हालत में गांव के नजदीक बाजरे के एक खेत में मिला है। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके शव से कुछ ही दूरी पर 11वीं कक्षा की इस छात्रा की साइकिल एवं स्कूल का बस्ता भी मिला है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने इलाके में सड़क जाम कर दिया और उसका अपहरण कर हत्या करने वालों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।

साथ ही परिजनों ने मांग की शव का पोस्टमॉर्टम ग्वालियर के चिकित्सकों की मेडिकल टीम द्वारा कराया जाए। वहीं, पीड़ित परिवार के घर अपनी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप बौद्ध ने मांग की कि इस छात्रा के आरोपियों के खिलाफ अपरकण, हत्या एवं दुष्कर्म का मामला दर्ज किया जाये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया, ‘‘इस छात्रा की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पायेगा।’’

शासकीय स्कूल उमरी में पढ़ने वाली 11वीं की इस छात्रा का 19 अक्टूबर को उस वक्त अपहरण कर लिया गया था, जब वह अपने स्कूल से साइकिल पर सवार होकर घर लौट रही थी। इस मामले में इस छात्रा के दादा की शिकायत पर उसी दिन उमरी पुलिस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास